Home खेल IND vs AFG: 16 साल बाद… No अश्विन, No जडेजा, टीम इंडिया...

IND vs AFG: 16 साल बाद… No अश्विन, No जडेजा, टीम इंडिया का इनके बिना घर पर ‘टेस्ट’

21
0

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी लंबे इंटरनेशनल सीजन का आगाज 6 जून से घर पर होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी, जिसमें ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस टेस्ट में जहां शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने वाली है तो वहीं स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। घर पर टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों की अहमियत काफी बढ़ जाती है, ऐसे में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में कितने स्पिनर्स को शामिल करती है इसको लेकर भी नजरें रहने वाली हैं। भारतीय टीम अश्विन और जडेजा के बिना लंबे समय के बाद घर पर कोई टेस्ट मुकाबला खेलने वाली है।

16 साल बाद अश्विन-जडेजा प्लेइंग 11 का घर पर नहीं होंगे हिस्सा

रविचंद्रन अश्विन ने जहां साल 2024 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, तो वहीं रवींद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया। अश्विन के संन्यास लेने के बाद रवींद्र जडेजा घर पर खेले गए टेस्ट मुकाबलों में स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए दिखाई दिए हैं। टीम इंडिया घर पर 16 साल के लंबे अंतराल के बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बिना किसी टेस्ट मुकाबले में खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें पिछली बार ऐसा साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट में देखने को मिला था, जिसमें उस समय तक दोनों ही प्लेयर्स ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया था।

कुलदीप यादव के कंधों पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के स्क्वाड में सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव मौजूद हैं जिनका इस मैच में खेलना तय है। वहीं इसके अलावा प्लेइंग 11 में दूसरे प्रमुख स्पिन गेंदबाज के रूप में पहली बार स्क्वाड का हिस्सा बने हर्ष दुबे और मानव सुथार में से किसी एक को मौका मिल सकता है जबकि तीसरे स्पिन गेंदबाजी विकल्प के तौर पर ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर रहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया का ये नया स्पिन गेंदबाजी यूनिट इस मैच में कैसा प्रदर्शन करता है इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के स्पिनर्स घर पर अपना दबदबा उस तरह से दिखाने में कामयाब नहीं हो सके हैं जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, कम से कम एक डेब्यू पक्का, देवदत्त पडिक्कल को करना होगा इंतजार

Mullanpur Weather: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम, बारिश होने की कितनी संभावना?

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here