Home खेल नाइटक्लब विवाद में बुरे फंसे बेन स्टोक्स, कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट...

नाइटक्लब विवाद में बुरे फंसे बेन स्टोक्स, कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट से भी ले सकते हैं संन्यास

21
0

[ad_1]

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस समय एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद, एक नाइटक्लब में पार्टी करना स्टोक्स को बहुत भारी पड़ गया है। नाइटक्लब में हुए एक झगड़े में शामिल होने की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ये मामला अब इतना गंभीर हो चुका है कि इस वजह से अब स्टोक्स न सिर्फ कप्तानी छोड़ सकते हैं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास भी ले सकते हैं।

क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं स्टोक्स

रविवार रात को इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर एक बेहतरीन जीत दर्ज की थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार की सुबह कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी नाइटक्लब में एक घटना हुई, जिसमें कथित तौर पर लड़ाई झगड़ा हुआ है। ब्रिटिश मीडिया ‘टॉकस्पोर्ट’ का दावा है कि इस विवाद के बाद स्टोक्स अब क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं।

ECB ने शुरू की पूरे मामले की जांच

इस मामले के सामने आते ही इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) तुरंत एक्शन में आ गया है। बोर्ड ने टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर जांच शुरू कर दी है। ईसीबी ने अपने बयान में कहा कि वे फिलहाल इस घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं। इस विवाद में कथित तौर पर एक रग्बी खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है। बोर्ड ने मामले की जानकारी ‘क्रिकेट रेगुलेटर’ को दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

रग्बी प्लेयर्स के साथ हुई थी एटकिंसन और स्टोक्स की बहस

रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन देर रात एक नाइटक्लब में जश्न मना रहे थे। उसी क्लब में इंग्लैंड के ही रग्बी क्लब ‘सैरासन्स’ के खिलाड़ी भी अपना सीजन खत्म होने की खुशी मना रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि रग्बी टीम के एक एकेडमी खिलाड़ी ने एटकिंसन को मुक्का मार दिया। एटकिंसन तो समय रहते पीछे हट गए, लेकिन वह मुक्का वहां मौजूद उनके सिक्योरिटी ऑफिसर को लग गया। हालांकि, मामले में सामने आया है कि इस पूरी घटना में क्रिकेटर्स की कोई गलती नहीं थी और रग्बी खिलाड़ी ने ही पहले आक्रामकता दिखाई थी।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स के नाम हुआ अनचाहा हैट्रिक, शर्मनाक लिस्ट में अब सिर्फ पापुआ न्यू गिनी से पीछे

बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में जमकर हुआ ड्रामा, नाहिद राणे ने कप्तान के साथ की बदतमीजी

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here