Home झारखंड झारखंड: पति ने पत्नी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी, प्रेम...

झारखंड: पति ने पत्नी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी, प्रेम कहानी सुन होंगे हैरान

26
0

[ad_1]

झारखंड: जमशेदपुर में लव मैरिज और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। पति बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल के सिर पर खलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बापी मंडल और गीता मंडल की प्रेम कहानी

पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल चलाता है। बताया जाता है कि बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थी और फिर बापी से प्यार हो गया तो दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल करते थे। दोनों के बीच प्यार था और जीवन खुशहाल था।

शक ने ले ली गीता की जान 
पुलिस को दिए गए अपने बयान में बापी मंडल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता के स्वभाव में बदलाव आ गया था। वह लगातार एक युवक से बातचीत करती रहती थी। बापी को शक था कि गीता का उसके साथ कोई चक्कर चल रहा है। बारीडीह निवासी एक युवक से गीता की फोन पर होने वाली लंबी बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।

गीता और बापी दोनों के बीच इस संबंध में पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी और मामला उलीडीह थाना तक जा पहुंचा था, जहां पति पत्नी के बीच समझौता करा दिया गया था। मंगलवार रात को इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हुआ और गुस्से में आकर बापी ने सिलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। 

(जमशेदपुर से गंगाधर पांडेय की रिपोर्ट)



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here