Home खेल श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, पहली बार न्यूजीलैंड...

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा उलटफेर, पहली बार न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

34
0

[ad_1]

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। इस मैच में श्रीलंका महिला टीम ने 151 रन के टारगेट को 5 विकेट रहते हासिल किया और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका की इस जीत में नीलाक्षिका सिल्वा की भूमिका काफी अहम रही, उन्होंने इस मुकाबले में मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी हार है। वहीं श्रीलंका के लिए यह इस वर्ल्ड कप की पहली जीत है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा साधारण

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने 45-45 रन बनाए। शुरुआत में सलामी बल्लेबाज इसाबेला गेज मात्र 4 रन पर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर (18 रन) के साथ 49 रनों की और सोफी डिवाइन के साथ 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां करके टीम को संभाला। अंत में मैडी ग्रीन ने 18 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, जबकि मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को 1-1 विकेट मिला।

नीलाक्षिका सिल्वा ने श्रीलंका के लिए खेली मैच विनिंग पारी

रन चेज शुरुआत करने उतरी श्रीलंका को चमारी अट्टापट्टू और विषमी गुणरत्ने ने 45 रन पहले विकेट के लिए जोड़े। कप्तान अट्टापट्टू इस मुकाबले में 19 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद नंबर 3 बल्लेबाजी करने आई हर्षिता समरविक्रमा 5 रन बनाकर चलती बनी। उनके बाद हसिनी परेरा भी रन बनाकर रन आउट हो गई। इसके बाद कविशा दिलहारी ने नीलाक्षिका सिल्वा के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी श्रीलंका की वापसी करवाई। कविशा भी 16 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कौशानी नुथ्यांगना और नीलाक्षिका सिल्वा के बीच 28 बॉल पर 48 रन की नाबाद साझेदारी हुई और लंका की टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। नीलाक्षिका 37 बॉल पर 57 और नुथ्यांगना 14 बॉल पर 24 रन बनाकर नाबाद रही। नीलाक्षिका सिल्वा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को उकसाना पड़ा भारी, श्रीलंका के दो प्लेयर्स को मैच रेफरी ने दी सजा, लगा जुर्माना

केन विलियमसन की जगह नंबर 3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी, कप्तान टॉम लैथम ने कर दिया साफ

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here