Home खेल भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में बारिश का साया,...

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच में बारिश का साया, मुकाबले के दौरान ऐसा रहेगा वेदर

23
0

[ad_1]

भारतीय टीम अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज एक जुलाई से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से करेगी जिसका पहला मुकाबला एक जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज के दोनों मुकाबले आयरलैंड के खिलाफ गंवाने के बाद इस सीरीज में खेलने पहुंची है। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए पांच मैचों की ये टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है। एकतरफ जहां टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की उम्मीद की जा रही है तो वहीं मेजबान इंग्लैंड ने पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 को घोषित कर दिया है। इस मैच के मौसम को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें बारिश के चलते खलल पड़ने की संभावना को जताया गया है।

मुकाबले की शुरुआत के समय 40 फीसदी तक बारिश की उम्मीद

डरहम काउंटी के चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज के इस पहले मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो यह वहां के स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 पर शुरू होगा जिसमें टॉस शाम 5 बजे होगा। इस समय एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 40 फीसदी तक है तो वहीं इसके बाद इसमें गिरावट देखने को तो मिलेगी लेकिन रात 8 बजे करीब यह 44 फीसदी तक पहुंच जाएगा। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो वह अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

अब तक टारगेट का पीछा करने वाली टीम का रहा है दबदबा

चेस्टर ली स्ट्रीट स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो टी20 फॉर्मेट में इस साल यहां पर गेंदबाजों को अधिक फायदा मिलते हुए देखने को मिला है। वहीं टी20 इंटरनेशनल के इस स्टेडियम में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सिर्फ तीन मुकाबले ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में कामयाब हो सकी है जबकि 5 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं इस स्टेडियम में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 135 से 140 रनों के करीब का देखने को मिला है।

टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 9 सीरीज खेली हैं, जिसमें से वह 5 को जहां अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं सिर्फ तीन सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। वहीं टीम इंडिया ने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को साल 2014 में गंवाया था, जिसका बाद खेली गई सभी 5 सीरीज को वह अपने नाम करने में कामयाब रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच में अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं इंग्लैंड 12 मैचों को जीतने में कामयाब रहा है। वहीं दोनों टीमों के बीच में इंग्लैंड में कुल 9 बार भिड़ंत हुई है और इसमें से टीम इंडिया ने 4 जबकि मेजबान इंग्लैंड ने 5 मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का टी20 में 220 से भी अधिक का स्ट्राइक रेट, क्या आज श्रेयस अय्यर को आएगा 15 साल के खिलाड़ी पर रहम

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मुकाबला, रात की नींद होगी खराब

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here