Home खेल दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, चार प्लेयर्स हुए चोटिल,...

दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, चार प्लेयर्स हुए चोटिल, 29 साल का प्लेयर कर सकता है डेब्यू

23
0

[ad_1]

श्रीलंका की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। 3 जुलाई से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम काफी परेशानी में है। टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल तो कुछ बीमार होने की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। कुल मिलाकर श्रीलंका के 4 प्लेयर्स इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालत यह है कि टीम मैनेजमेंट को अपने 17 खिलाड़ियों में से सिर्फ 13 फिट खिलाड़ियों में से ही प्लेइंग-11 बनाना होगा। ऐसे में 29 साल के तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

पथुम निसंका दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

श्रीलंका की टीम के लिए सबसे बड़ा नुकसान सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के बाहर होने से हुआ है। कलाई की चोट के इलाज के लिए वह 30 जून को टीम छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी। उनकी जगह लाहिरू उदारा दूसरे टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करेंगे। इस चोट की वजह से अब वह आगामी लंका प्रीमियर लीग (LPL) से भी बाहर हो सकते हैं। बल्लेबाजों के बाद इस मैच के लिए श्रीलंका की तेज गेंदबाजी की हालत भी अच्छी नहीं है।

श्रीलंका के दो प्रमुख तेज गेंदबाज हुए चोटिल

अनुभवी तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो की पीठ और कमर का दर्द पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, इसलिए वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं लाहिरू कुमारा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। पहले टेस्ट मैच में वह सिर्फ एक ओवर फेंककर ही मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी यह पुरानी चोट फिर से उभर आई है। ऐसे में वो भी इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। इन दोनों गेंदबाजों के न होने से, इसिथा विजेसुंदरा को टीम में शामिल किए जाने की पूरी उम्मीद है।

रमेश मेंडिस भी नहीं खेल पाएंगे दूसरा टेस्ट

ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस भी इस दौरे पर इन्फेक्शन की वजह से बीमार हो गए हैं, इसलिए वह भी अगला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह सीनियर स्पिनर प्रभात जयसूर्या का दूसरे मैच में खेलना बिल्कुल पक्का माना जा रहा है। लगातार खिलाड़ियों के चोटिल और बीमार होने से श्रीलंका की टीम मुश्किल में है। ऐसे में अब उनका एकमात्र लक्ष्य दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का है। हालांकि अपने प्रमुख प्लेयर्स के बिना श्रीलंकाई टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़ें

गुरनूर बरार ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में गेंद से दिखाया कमाल, 77 रन देकर झटके 4 विकेट

टी20 इंटरनेशनल में भारत-इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड, किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here