Home खेल बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा...

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

22
0

[ad_1]

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए रिचर्ड नगरवा को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, हाल ही में हुए टेस्ट मैच में अपना पहला शतक लगाने वाले इनोसेंट काया की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एक इकलौते टेस्ट मैच में शानदार 140 रन बनाए थे। उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें वनडे स्क्वॉड में भी शामिल किया गया है।

लंबे समय के बाद इनोसेंट काया की हुई है वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इनोसेंट काया की दिसंबर 2023 के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उनके साथ ही रायन बर्ल, तादिवानाशे मारुमनी और वेलिंगटन मस्कद्जा को भी फिर से 15 सदस्यों की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम की कप्तानी में भी बड़ा बदलाव हुआ है, तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरवा को पहली बार वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जिन्होंने हाल ही में हरारे टेस्ट में टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उन्हें सीन विलियम्स की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह रिहैब के कारण इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट में दी थी मात

जिम्बाब्वे की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट मैच में एक पारी और 85 रनों से हराया था, इस जीत से टीम के खिलाड़ियों का हौसला और भरोसा काफी बढ़ गया है। आगामी सीरीज के लिए टीम में सिकंदर रजा और क्रेग अर्विन जैसे अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की तेज गेंदबाजी का जिम्मा खुद कप्तान नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी के कंधों पर होगी, वहीं स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे संभालेंगे।

6 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज

अगर पिछली टीम की बात करें, तो अगस्त 2025 में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम से इस बार ब्रेंडन टेलर, सीन विलियम्स, जॉनाथन कैंपबेल, टोनी मुन्योंगा और ट्रेवर ग्वैंडु को बाहर कर दिया गया है। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले ये तीनों वनडे मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 6, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे।

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

रिचर्ड नगरवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, क्रेग एर्विन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, ब्लेसिंग मुजाराबानी, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रजा

यह भी पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किन प्लेयर्स को मिला मौका

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच, अब 10 बजे का नहीं करना होगा इंतजार

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here