Home खेल एमबापे के गोल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, मोरक्को...

एमबापे के गोल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, मोरक्को ने कनाडा को एकतरफा मात देकर अंतिम-8 में बनाई जगह

19
0

[ad_1]

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में चार जुलाई से प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो गया, जिसमें पहला मैच सह-मेजबान कनाडा और मोरक्को की टीम के बीच में ह्ययूस्टन स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। इस मैच को मोरक्को ने 3-0 के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया, जिसमें वह लगातार दूसरी बार विश्व कप में अंतिम-8 में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। वहीं फ्रांस की टीम का सामना राउंड 16 में पराग्वे की टीम से था, जिसको वह 1-0 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे, जिसमें इस मुकाबले में उनकी तरफ से एकमात्र गोल जो पेनल्टी शूट में किया गया वह किलियन एमबापे ने दागा। अब क्वार्टर फाइनल में 10 जुलाई को फ्रांस और मोरक्को की टीम का आमना-सामना बोस्टन के स्टेडियम में होगा।

मोरक्को के लिए अज्जेदीन औनाही रहे जीत के हीरो

सह-मेजबान कनाडा के खिलाफ राउंड 16 का मुकाबला मोरक्को की टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला था, लेकिन उन्होंने पहले हाफ में मोरक्को की टीम ने थोड़ा सुरक्षात्मक रवैया अपनाया, जिसमें दोनों में से कोई भी टीम अपने गोल का खाता नहीं खोल सकी। वहीं दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के साथ ही मोरक्को की तरफ से आक्रामक रुख देखने को मिला जिसमें खेल के 50वें मिनट में अज्जेदीन औनाही ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाने के साथ अपने टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद खेल के 82वें मिनट में औनाही ने एक और गोल करते हुए मोरक्को को 2-0 से आगे करने के साथ जीत को लगभग पक्का कर दिया। दोनों हाफ खत्म होने के बाद इंजरी टाइम के खेल में सुफियान रहीमी ने तीसरा गोल करने के साथ मोरक्को के अंतिम-8 में पहुंचने पर मुहर लगा दी।

किलियन एमबापे के गोल से फ्रांस का सफर जारी

फ्रांस की टीम का राउंड 16 में सामना पराग्वे से फिलाडेल्फिया के स्टेडियम में था, जिसमें दोनों टीमों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मैच के 69 मिनट के खेल तक कोई भी गोल नहीं हुआ था। इसके बाद फ्रांस को वीएआर रिव्यू के दम पर मिले पेनल्टी शूट में किलियन एमबापे ने गोल करने के साथ इस मुकाबले की स्कोर लाइन को 1-0 कर दिया जो खेल के अंत तक यही रही। इस मैच में गोल के साथ एमबापे अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में गोल्डन बूट की रेस में लियोनल मेसी के बराबर पहुंच गए हैं। अब फ्रांस की टीम को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मैच भारतीय समयानुसार 10 जुलाई की देर रात 1:30 पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

 

कोलंबिया ने घाना को दी 1-0 से मात, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में प्री-क्वार्टर फाइनल की सभी 16 टीमें हुईं तय

अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में पक्की की जगह, इजिप्ट की टीम से होगा अब मुकाबला

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here