Home खेल नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, यानिक सिनर...

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, यानिक सिनर से होगा अब मुकाबला

26
0

[ad_1]

विंबलडन 2026 में सर्बिया के 39 साल के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। जोकोविच ने कनाडा के 25 साल के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे के खिलाफ 5 घंटे 16 मिनट तक चले 5 सेट तक इस मैराथन क्वार्टर फाइनल मैच को 3-2 के अंतर से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। जोकोविच को इस मैच में कनाडा के खिलाड़ी से काफी कड़ी टक्कर देखने को जिसमें पहले चार सेटों में दोनों खिलाड़ी 2-2 से बराबरी पर थे जिसमें आखिरी सेट को जोकोविच ने 7-6 के अंतर से अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में सात बार विंबलडन का खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविच का सामना इटली के खिलाड़ी और मौजूदा रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज यानिक सिनर से 10 जुलाई से होगा।

विंबलडन इतिहास का बना सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल मैच

नोवाक जोकोविच और कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे के बीच में खेला गया मुकाबला ये विंबलडन के इतिहास में अभी तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्वार्टर फाइनल मैच है। इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसके पहले सेट को जोकोविच ने 7-6 (10) के अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद कनाडा के फेलिक्स ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 3-6 के अंतर से जीतने के साथ मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी करने के साथ उसे 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ बढ़त बना ली। चौथे सेट में जब सभी को लग रहा था जोकोविच मुकाबले को यहीं पर खत्म कर देंगे तो उसमें फिर से कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे का शानदार खेल देखने को मिला और उन्होंने 6-7 (4) के अंतर से जीत दर्ज करते हुए मैच 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें इस मैच में आखिरी सेट को लेकर थी जिसको जोकोविच कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (4) के अंतर से जीतने में कामयाब रहे और सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

जोकोविच ने फेडरर का तोड़ा रिकॉर्ड, मेसी को लेकर भी कही बात

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के साथ रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। जोकोविच अब विंबलडन के इतिहास में लगातार 8 बार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें पहले ये रिकॉर्ड फेडरर के नाम पर था जो लगातार 7 बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सके थे। नोवाक जोकोविच मुकाबला खत्म होने के बाद दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के साथ तुलना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनके जैसा 90 मिनट खेलना अच्छा लगेगा। वहीं उन्होंने कहा कि यह वह पल हैं जिनके लिए मैं आज भी टेनिस खेलता हूं। मैं अब भी उन युवा खिलाड़ियों से मुकाबला करने में सक्षम हूं जो मुझसे 15 साल छोटे हैं। मैं उन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हरा सकता हूं। जोकोविच अब सेमीफाइनल में यानिक सिनर से मुकाबला करेंगे जिनके खिलाफ पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में उन्हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का सफर हुआ समाप्त, मेरिनो के एक गोल से स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

मेसी के मैजिक से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, 2 गोल से पिछड़ने के बाद इजिप्ट को 3-2 से रौंदा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here