Home मनोरंजन पहले दिन कितनी कमाई करेगी?

पहले दिन कितनी कमाई करेगी?

23
0

[ad_1]

Dhamaal 4 Box Office Prediction Day 1: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 कल यानी 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है. धमाल 4 की एडवांस बुकिंग रिलीज से कुछ दिन पहले शुरू हुई थी. गुरुवार 12 बजे तक फिल्म ने करीब 3.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. ये नंबर्स ब्लॉक सीट्स को मिलाकर दिया गया है. हालांकि ये आंकड़े अभी और बढ़ेंगे.

Dhamaal 4 Opening Day Collection Prediction: पहले दिन कितनी कमाई करेगी धमाल 4?

बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 को सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्रेंचाइजी वैल्यू का मिल सकता है. इसके अलावा फिल्म के सामने फिलहाल कोई बड़ी रिलीज नहीं है. पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘अल्फा’ की कमाई भी अब धीमी पड़ चुकी है. ऐसे में धमाल 4 के पास बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए अच्छा मौका है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में पहले दिन करीब 15 से 16 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर सकती है. वहीं कुछ अनुमान इसे 13 करोड़ रुपये के आसपास भी बता रहे हैं. अगर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती है तो यह अजय देवगन के करियर की टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है.

View on Instagram

Ajay Devgn Box Office Records: धमाल 4 तोड़ेगी अजय देवगन की बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड?

अगर धमाल 4 की ओपनिंग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रहती है, तो यह अजय देवगन की कई बड़ी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है. फिल्म तानाजी ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दृश्यम 2 ने 15.50 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था. धमाल फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

View on Instagram

Dhamaal 4 Release Date: धमाल 4 की रिलीज डेट

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट, रिलीज से पहले जानें कैसी है फिल्म, मिले इतने स्टार्स



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here