[ad_1]

Sairab New Lead: शो ‘सैराब’ इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा कास्टिंग को लेकर चर्चा में है. शो के लीड एक्टर रोहित चंदेल विवादों में आ गए थे, जब एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. इस बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि शो के मेकर्स अब नए मेल लीड की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने अब तक रोहित के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इसके बावजूद नए चेहरे की तलाश से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
Avinash Mishra Approached: क्या ‘सैराब’ में दिखेंगे अविनाश मिश्रा?
इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अविनाश मिश्रा को ‘सैराब’ के लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स और अविनाश के बीच बातचीत जारी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि एक्टर ने इस ऑफर को स्वीकार किया है या नहीं. इसलिए फिलहाल उनके शो का हिस्सा बनने की खबर को आधिकारिक नहीं माना जा सकता.
Sagar Parekh Also in Race: सागर पारेख भी हैं मजबूत दावेदार
इंडिया फोरम्स की एक और रिपोर्ट के अनुसार, ‘अनुपमा’ फेम सागर पारेख इस रोल के लिए लगभग फाइनल हो चुके थे. नई रिपोर्ट के अनुसार, सागर अब भी इस किरदार के लिए मजबूत दावेदार हैं. लेकिन मेकर्स किसी एक नाम पर फैसला लेने से पहले कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में अविनाश और सागर दोनों ही इस समय रेस में बने हुए हैं.
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल अविनाश मिश्रा, सागर पारेख और शो के मेकर्स में से किसी ने भी नए लीड को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में दर्शकों को अब उस पल का इंतजार है, जब मेकर्स नए हीरो के नाम से पर्दा उठाएंगे. जब तक आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक ‘सैराब’ की कास्टिंग को लेकर अटकलों का दौर जारी रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘सैराब’ फेम एक्टर रोहित चंदेल? 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में हुए गिरफ्तार
The post Sairab में रोहित चंदेल की जगह लेंगे अविनाश मिश्रा? मेकर्स ने किया अप्रोच, 'अनुपमा' का ये एक्टर भी रेस में appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















