Home खेल रोहित शर्मा ने संन्यास की अटकलों को लेकर जाहिर की थी नाराजगी,...

रोहित शर्मा ने संन्यास की अटकलों को लेकर जाहिर की थी नाराजगी, BCCI भी हेड कोच और चीफ सेलेक्टर के रुख से खुश नहीं

25
0

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के परिणाम से अधिक सबसे ज्यादा फैंस की नजरें इस बात को लेकर टिकी हुई है कि क्या यह रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा या नहीं। दरअसल दूसरे वनडे मैच के दौरान ऐसी खबरें सामने आई थी कि रोहित शर्मा का इस सीरीज का तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। अब रोहित के संन्यास की अटकलों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ किया ऐसी किसी तरह की चर्चा नहीं हो रही है। वहीं यह भी रिपोर्ट सामने आई कि रोहित भी इस फैसले को लेकर काफी नाखुश हैं कि उन्हें एक अहम मैच से पहले इस बात की जानकारी दी गई। इसके अलावा बीसीसीआई भी हेड कोच और चीफ सेलेक्टर के इस मामले में रुख से खुश नहीं है।

सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है

रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है जिनका रिकॉर्ड घर और बाहर दोनों जगह काफी शानदार देखने को मिलता है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उनका बल्ला उम्मीद के अनुसार नहीं चला इसके बाद रोहित के संन्यास लेने की अटकलें काफी तेजी से देखने को मिली। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित इस बात से काफी नाखुश थे कि एक अहम मैच से पहले उन्हें इस फैसले के बारे में बताया गया और वह नाराजगी जाहिर कर चुके थे कि एक सीनियर क्रिकेटर के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है। वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अपने दिए बयान में साफ कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कह चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित 19 जुलाई को लॉर्ड्स पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

हेड कोच और चीफ सेलेक्टर के रुख से खुश नहीं बीसीसीआई

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को लेकर हो रही चर्चा की वजह से बीसीसीआई के आला अधिकारी इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और हेड कोच के रूख से खुश नहीं हैं। बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने भी सैकिया के साथ इस मसले का हल निकालने में भूमिका निभाई। बता दें कि साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया हर सीरीज में खेल रही है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की ये सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है, जिसमें लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं वनडे क्रिकेट, बीसीसीआई ने हिटमैन के पाले में डाली बॉल

कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, मैच का वक्त खास तौर पर नोट कीजिए

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here