Home झारखंड जमशेदपुर में बड़ा हादसा, दो जूनियर डॉक्टर तालाब में डूबे, 6 घंटे...

जमशेदपुर में बड़ा हादसा, दो जूनियर डॉक्टर तालाब में डूबे, 6 घंटे तक तलाश के बाद मिला शव

24
0

[ad_1]

झारखंड के जमशेदपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक के तालाब में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर लेक में डूब गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों डॉक्टरों की तलाश शुरू कर दी। छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद किए गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, एमजीएम अस्पताल के तीन जूनियर डॉक्टर समीर, यश और सक्षम शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए डिमना लेक पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों तालाब की ओर पहुंचे जो प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है। यहां एक डॉक्टर का मोबाइल लेक में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में तीनों गहरे पानी की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि यश किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे जबकि समीर और सक्षम गहरे पानी में डूब गए। सक्षम डाल्टेनगंज के रहनेवाले बताये जा रहे हैं जबकि समीर जमशेदपुर के काशीडीह और यश सोनारी के रहने वाले हैं. तीनों एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रहकर पढ़ाई करते थे।

6 घंटे तक चला रेस्क्यू

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। शुक्रवार को करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद कर लिए गए। टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग के कार्यरत मजदूरुल बारी जो सिविल डिफेंस में भी है लगातार खोजबीन के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड के पलामू से भी हादसे की खबर आई थी। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की खबर मिलते ही एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग डिमना लेक पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे। लंबे समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों डॉक्टरों के शव मिलने से परिजनों और अस्पताल के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बोड़ाम थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस हादसे के पीछे की परिस्थितियों और डूबने के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। (रिपोर्ट: गंगाधर पांडे)

ये भी पढे़ं- चतरा में एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े चली गोली, निजी अंगरक्षक ने साथी को उतारा मौत के घाट

सड़क किनारे मिली स्कूल टीचर की लाश, हादसे का नहीं मिला कोई निशान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here