Home झारखंड झारखंड में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों की पिटाई...

झारखंड में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों की पिटाई से हुई युवक की मौत

22
0

[ad_1]

Highlights

  • बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने 2 युवकों को पकड़कर बेरहमी से पीटा।
  • अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत, दूसरा घायल होकर इलाज करा रहा है।
  • पुलिस ने केस दर्ज किया, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, जांच जारी है।

रांची: झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने 4 लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए उनमें से 2 को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में हुई। खूंटी के SDPO मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि 4 लोग एक कार से गांव में कथित तौर पर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने चारों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान 2 लोग कार लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि 2 अन्य ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।

दिलदार अंसारी के रूप में हुई युवक की पहचान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए SDPO ने बताया, ‘ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों लोगों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।’ मृतक की पहचान गुमला जिले के सिसई निवासी 35 साल के दिलदार अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

सूबे में पिछले साल भी हुई थी ऐसी ही घटना

बता दें कि झारखंड में पिछले साल भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जब बकरी चोरी के शक में ही 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। फरवरी 2025 में पूर्वी सिंहभूम जिले में बकरी चोरी के शक में मॉब लिंचिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में हुई थी। रिपोर्ट्स में सामने आया था कि बकरी के मालिक ने दोनों को कथित तौर पर बकरी चुराते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: 65 साल के पिता ने गुस्से में अपने 21 साल के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, हुई दर्दनाक मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here