Home खेल बांग्लादेश के लिए गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज ने...

बांग्लादेश के लिए गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज ने पास किया फिटनेस टेस्ट

19
0

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर आई है। तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान पैर की हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण शोरीफुल पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले हैं ताकि दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रह सकें। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होगा। बता दें कि नाहिद राणा इस टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

शोरीफुल इस्लाम दूसरे टेस्ट के लिए हुए फिट

BCB के क्रिकेट-ऑपरेशन इंचार्ज शहरयार नफीस ने बताया कि शोरीफुल अपनी चोट से उबर चुके हैं, उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और अब वह खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इस बीच, बांग्लादेश के फील्डिंग कोच आशिकुर रहमान ने बताया कि वे लिटन कुमार दास की रिकवरी से काफी खुश हैं। डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले वह अपनी चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मंगलवार को टीम के स्लिप कैचिंग और विकेटकीपिंग अभ्यास में भी हिस्सा लिया।

लिटन दास ने नहीं की प्रैक्टिस

11 अगस्त को लिटन दास ने टीम के बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में 13 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट की तैयारियों के दौरान वह फुटबॉल खेलने और फील्डिंग अभ्यास में शामिल रहे। दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज से पहले 31 साल के लिटन की फिटनेस बांग्लादेश टीम के लिए काफी अहम है और टीम मैनेजमेंट उनके रिहैब की प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है।

खिलाड़ियों को फील्डिंग पर फोकस करने की जरूरत

आशिकुर ने कहा कि खिलाड़ियों को मैच में ध्यान लगाकर रखने की बहुत जरूरत है, क्योंकि अच्छी फील्डिंग के लिए यही सबसे जरूरी चीज है। उन्होंने समझाया कि टेस्ट क्रिकेट में गेंद बहुत देर-देर में आपके पास आती है, लेकिन जब भी आए, तो कैच छूटना नहीं चाहिए। खिलाड़ियों का असली काम यही होता है कि वे आधे-अधूरे मौकों को भी विकेट में बदल दें। हमारी टीम इस पर ध्यान दे रही है कि खिलाड़ी अपना फोकस कैसे बेहतर करें और वे टेस्ट मैच में जमकर मुकाबला करने के लिए दिमागी तौर पर पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के लिए शुरू की जोरदार तैयारी, सिर्फ डिफेंस पर कर रहे हैं फोकस

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल तय, 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मुकाबले

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here