Home झारखंड धनबाद से कोयंबटूर तक नई अमृत भारत ट्रेन, झारखंड समेत 6 राज्यों...

धनबाद से कोयंबटूर तक नई अमृत भारत ट्रेन, झारखंड समेत 6 राज्यों को होगा फायदा

22
0

[ad_1]

धनबाद: देशभर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में धनबाद को एक और बड़ी सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से झारखंड समेत 6 राज्यों को फायदा होगा। झारखंड के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच यात्री संपर्क और बेहतर होगा।

यह उपलब्धि धनबाद सांसद ढुलू महतो की लगातार पहल का परिणाम मानी जा रही है। सांसद ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन, बंद ट्रेनों को दोबारा शुरू करने और ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार मांग उठाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की नीति के तहत इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को मंजूरी दी गई है।

शनिवार को धनबाद से रवाना होगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 22363 धनबाद–कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार शाम 4:10 बजे धनबाद जंक्शन से रवाना होगी और सोमवार शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:50 बजे कोयंबटूर से चलेगी और गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव धनबाद और द्वितीयक रखरखाव कोयंबटूर में किया जाएगा। इसके ठहराव गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेणुगुंटा और काटपाड़ी में प्रस्तावित हैं।

यात्रियों को मिलेगा व्यापक लाभ

नई ट्रेन से विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। काटपाड़ी स्टेशन पर ठहराव होने से वेल्लूर स्थित अस्पतालों में इलाज कराने जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

सांसद ढुलू महतो ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बता दें कि भारतीय रेलवे की नई ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कम किराए में बेहतर सुविधाएं देने वाली यह नॉन-एसी ट्रेन खास तौर पर लो और मिडिल इनकम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक इन ट्रेनों के स्लीपर क्लास में औसत ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:

दरभंगा से रक्सौल, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर के रास्ते जयपुर के लिए चली नई अमृत भारत एक्सप्रेस- देखें स्टॉपेज और समय



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here