Home मनोरंजन मॉडलिंग से 'महादेव' बनने तक का सफर, जानें मौनी रॉय संग अफेयर...

मॉडलिंग से 'महादेव' बनने तक का सफर, जानें मौनी रॉय संग अफेयर से लेकर करियर का सच

20
0

[ad_1]

छोटे पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाकर हर भारतीय के दिल में खास जगह बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना का आज जन्मदिन है. मोहित रैना ने न सिर्फ टीवी पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई, बल्कि फिल्मों और ओटीटी (OTT) की दुनिया में भी शानदार काम किया है. आइये उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जम्मू से मुंबई तक के सफर, करियर के संघर्ष और मौनी रॉय संग जुड़े विवाद की पूरी कहानी.

जम्मू का लड़का कैसे बना टीवी का ‘महादेव’?

14 अगस्त 1982 को जन्मे मोहित रैना का बचपन जम्मू में बीता. वे एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्कूल के दिनों में मोहित का वजन करीब 107 किलो हुआ करता था. लेकिन एक्टिंग और मॉडलिंग का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और करीब 29 किलो वजन घटाया. इसके बाद साल 2005 में उन्होंने ‘ग्रासिम मिस्टर इंडिया’ (Grasim Mr. India) कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और टॉप-5 में अपनी जगह बनाई. इसके बाद उनके लिए ग्लैमर की दुनिया के दरवाजे खुल गए.

View on Instagram

‘देवों के देव… महादेव’ ने बदल दी जिंदगी

करियर की शुरुआत में मोहित ने कुछ छोटे टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. लेकिन उनकी किस्मत का सितारा साल 2011 में आए धारावाहिक ‘देवों के देव… महादेव‘ से चमका. भगवान शिव के रूप में उनकी आवाज, चाल-ढाल और चेहरे के तेज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस शो ने उन्हें रातों-रात भारत के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर दिया.

‘महादेव’ के सेट से कैसे फैली मौनी रॉय संग अफेयर की खबर?

इसी धारावाहिक में मौनी रॉय ने माता सती का रोल निभाया था. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शकों को लगा कि दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. खबरें आने लगीं कि दोनों शूटिंग के अलावा भी काफी वक्त साथ बिताते हैं. करीब 5 सालों तक मीडिया में उनके अफेयर और शादी की खबरें चलती रहीं.

View on Instagram

जब मोहित रैना ने खुद बयां किया था सच

मोहित ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वह शादी करने की सोच रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी मौनी का नाम नहीं लिया. उन्होंने साफ किया था कि वह और मौनी कभी किसी रिलेशनशिप में थे ही नहीं. मोहित ने बताया कि वे बहुत शर्मीले इंसान हैं और इंडस्ट्री में उनकी ज्यादा महिला दोस्त नहीं हैं. इसीलिए जब भी वे मौनी के साथ नजर आते थे, लोग उनके अफेयर की खबरें बनाने लगते थे. बाद में मौनी ने भी कहा था कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त और साथ काम करने वाले सह-कलाकार थे. साल 2022 की शुरुआत में मोहित रैना ने अदिति शर्मा से शादी करके सभी को सरप्राइज दिया था. वे एक बेटी के पिता हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

View on Instagram

फिल्मों और ओटीटी पर भी जमाई धाक

टीवी के बाद मोहित ने बॉलीवुड और वेब सीरीज की तरफ रुख किया, जहां उन्हें खूब सफलता मिली. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल के साथ मोहित ने मेजर करण कश्यप का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इसके अलावा ‘भौकाल’, ‘मुंबई डायरीज 26/11’ और ‘शिद्दत‘ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई.

ये भी पढ़ें: आमिर खान भी रह गए पीछे! 90s के इस विलेन ने की 5 शादियां,फिर हुआ ऐसा हाल

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Preview: टिकट बुक करने से पहले जानें, इमरान हाशमी या सनी देओल? पहले दिन की कमाई से Runtime तक पूरा हिसाब

The post मॉडलिंग से 'महादेव' बनने तक का सफर, जानें मौनी रॉय संग अफेयर से लेकर करियर का सच appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here