Home खेल वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी...

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी जयंती के दिन खेला जा सकता है पहला मुकाबला

24
0

[ad_1]

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर एक तरफ जहां इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में लगी हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ आईसीसी शेड्यूल को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में कराया जाएगा, जिसको लेकर आईसीसी ने कुछ दिन पहले 12 वेन्यू के नामों का ऐलान किया था। अब आईसीसी पहले मुकाबले का आयोजन 2 अक्टूबर से कराने की योजना बना रहा है, जिस दिन गांधी जयंती भी होती है। आईसीसी की कोशिश इस कदम के जरिए पूरे विश्व को एक बड़ा संदेश भी देने की है।

फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से कराने को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल शांति और अहिंसा के समर्थक नेता के जीवन को सम्मान देने के लिए 2 अक्टूबर को टूर्नामेंट शुरू करने की योजना बना रहा है। इससे साफ हो गया कि आईसीसी महात्मा गांधी की जयंती के दिन वर्ल्ड कप शुरू करना चाहता है, जिनका साउथ अफ्रीका से भी काफी गहरा नाता रहा है, जिसमें उन्होंने 21 साल अफ्रीका में बिताए हैं। शुरू में ICC ने अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में 1 से 7 अक्टूबर में वॉर्मअप मैच कराने के बाद 8 अक्टूबर से मुख्य टूर्नामेंट को शुरू करने की प्लानिंग की थी। हालाँकि अब इसमें कुछ बदलाव हुए हैं और अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य टूर्नामेंट 2 अक्टूबर को शुरू हो सकता है। जबकि वॉर्मअप मैच उससे पहले खेले जाएंगे। वहीं खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को ही खेला जाएगा।

बदले हुए फॉर्मेट में खेला जाएगा इस बार वनडे वर्ल्ड कप

इस बार वनडे वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने फॉर्मेट में कुछ बदलाव किया है, जिसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टॉप-10 टीमों का फैसला जहां 30 सितंबर 2026 को आईसीसी रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा और उसमें मेजबान साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि 10वीं टीम का फैसला होना बाकी है। वहीं बाकी चार टीमों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालीफायर से होगा जिसमें संयुक्त मेजबान नामीबिया के अलावा वेस्टइंडीज, आयरलैंड हिस्सा लेगी ये तय हो चुका है।

ये भी पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में सेंचुरी लगाकर किया कमाल, 21वीं सदी में गांगुली के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में इस मामले में बन गए नंबर-1 विकेटकीपर बल्लेबाज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here