Home झारखंड जिसके नाम से दहलता था पूरा ‘वासेपुर’, उस बंटी खान को लोगों...

जिसके नाम से दहलता था पूरा ‘वासेपुर’, उस बंटी खान को लोगों ने पुलिस के सामने जमकर पीटा, देखें Video

20
0

[ad_1]

दुबई में बैठकर धनबाद और आसपास के इलाकों में कथित तौर पर रंगदारी वसूली गिरोह संचालित करने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को सोमवार को पुलिस वासेपुर लेकर पहुंची। इसी दौरान एक युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने बंटी खान को थप्पड़ मार दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर बंटी को भीड़ से बाहर निकाला और हमलावर को वहां से हटाया।

घटना के बाद वासेपुर में मौजूद लोगों के बीच बंटी खान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। इसी दौरान वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने बंटी खान के एनकाउंटर की मांग कर दी। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई।

जाली पासपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, बंटी खान अपने फरार भाई प्रिंस खान तक पहुंचने के लिए जाली पासपोर्ट के सहारे देश छोड़ने की तैयारी में था। धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह जल्द ही विदेश भागने की कोशिश कर सकता है। इसके बाद धनबाद के एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया। बैंक मोड़ थाने में पूछताछ के बाद पुलिस उसे वासेपुर के विभिन्न स्थानों पर निशानदेही के लिए लेकर गई थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान बंटी से प्रिंस खान के नेटवर्क, रंगदारी वसूली, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और फरार आरोपियों को मदद पहुंचाने से जुड़ी अहम जानकारी मिल सकती है।

जनवरी में जेल से आया था बाहर

बंटी खान इस वर्ष जनवरी में करीब चार वर्ष बाद जेल से बाहर आया था। अलग-अलग मामलों में जमानत मिलने के बाद उसकी रिहाई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। कुछ महीने पहले उसे धनबाद जेल से मधुपुर जेल स्थानांतरित किया गया था। वहीं से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था।

नन्हें हत्याकांड समेत कई मामलों में आरोपी

बंटी खान धनबाद के चर्चित नन्हें हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है। 24 नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी थी।

मार्च 2022 में बंटी खान को उसके दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय तक जेल में रहा। बाद में विभिन्न मामलों में क्रमशः जमानत मिलने के बाद उसकी रिहाई हुई। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की तैयारी कर रही है। बता दें कि इससे पहले वासेपुर में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के खिलाफ ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया था।

पूरे नेटवर्क से जुड़े राज उगलवाने की तैयारी

अब पुलिस बंटी खान को रिमांड पर लेकर प्रिंस खान और उसके पूरे नेटवर्क से जुड़े राज उगलवाने की तैयारी में है। पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि विदेश में बैठे प्रिंस खान तक पहुंचने के लिए कौन-कौन लोग मदद कर रहे हैं, रंगदारी का नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा है और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बंटी को देश से बाहर भेजने की साजिश में कौन-कौन शामिल है। पुलिस को उम्मीद है कि बंटी की रिमांड पूछताछ से प्रिंस खान के साम्राज्य, उसके गुर्गों और विदेश से संचालित हो रहे आपराधिक नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं। (रिपोर्ट: कुंदन सिंह)

ये भी पढ़ें- बच गई वकील की जान, ठिकाने लगाने की थी पूरी तैयारी, वारदात से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा

स्टेटस की खातिर बहू की हत्या… 17 साल की गर्भवती पूनम का सिर बोरे में मिला, धड़ 100 मीटर दूर; चप्पल की गंध से पहुंची पुलिस



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here