Home झारखंड टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत, बेटी...

टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत, बेटी की पढ़ाई को लेकर थे चिंतित

20
0

[ad_1]

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, लोग हैरान रह गए। संदीप पाल की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया।

15 दिन पहले ही बेटी को मुंबई कॉलेज छोड़कर आए थे

जानकारी के अनुसार, संदीप पाल को गंभीर अवस्था में तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पहले ही वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर लौटे थे। बेटी की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर वह काफी चिंतित रहते थे।

मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ थे संदीप पाल

संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल में चीफ पद पर कार्यरत रह चुके थे और सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ जमशेदपुर में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिचितों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

वहीं, हाल ही में झारखंड के धनबाद से एक और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां एक विवाहिता ने अपने 8 महीने के मासूम बच्चे के साथ खुद को आग लगा ली। इसके बाद बच्चे को सीने से लगाकर छत से पड़ोसी के दफ्तर की छत पर कूद गई। 

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

बच गई वकील की जान, ठिकाने लगाने की थी पूरी तैयारी, वारदात से पहले पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा

दून एक्सप्रेस में ये क्या हो रहा है? 13 दिन में दूसरी बार हुई घटना, जनरल कोच से 78 कछुए बरामद



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here