Home मनोरंजन Bigg Boss 20 Highlights: आंसू, हड़ताल और सरेआम बेइज्जती, मैरी कॉम रोईं,...

Bigg Boss 20 Highlights: आंसू, हड़ताल और सरेआम बेइज्जती, मैरी कॉम रोईं, किचन में भिड़ीं आम्रपाली-अर्शिफा और फिर डिस-बैटल में मच गया गदर

21
0

[ad_1]

बिग बॉस 20 का ये एपिसोड शुरू हुआ तो लगा कहानी इमोशनल होने वाली है, लेकिन कुछ ही देर में पता चल गया कि भाई… यहां तो हर पांच मिनट में जॉनर बदलने वाला है. पहले मैरी कॉम की आंखों से आंसू निकले, फिर अर्शिफा-आम्रपाली ने किचन को अखाड़ा बना दिया और जब लगा कि अब शायद घर शांत होगा, तभी बिग बॉस ने म्यूजिक नाइट के नाम पर ऐसा खेल खोल दिया कि कंटेस्टेंट्स के हाथ में माइक और जुबान पर एक-दूसरे की क्लास लग गई.

मैरी कॉम की आंखें नम, दर्द ऐसा कि माहौल हो गया शांत

सीन आता है मैरी कॉम का. रिंग में सामने वाले पर पंच बरसाने वाली चैंपियन इस बार अपनी ही जिंदगी के किस्सों के सामने कमजोर पड़ गईं. वह अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए रो पड़ीं और वहां से चली गईं. मैरी कॉम ने बताया कि एक वक्त वह इतनी परेशान थीं कि मर जाने का ख्याल तक आया, लेकिन अपने बच्चों को देखकर उन्होंने खुद को संभाला और जिंदगी की तरफ वापस लौटीं. उन्होंने अपने संघर्ष और देश के लिए किए गए त्याग की बात की. साथ ही आने वाले खिलाड़ियों से कहा कि देश का मान बढ़ाओ और मेडल जीतो. उन्होंने ये भी कहा कि उनके अंदर आज भी जीतने की भूख है, बस उम्र अब पहले जैसी नहीं रही.

मैरी कॉम के जाते ही कैमरा आम्रपाली पर गया. माहौल पूरा इमोशनल था, लेकिन आम्रपाली ने भी अपने अंदाज में दर्द और मजाक का ऐसा कॉकटेल बना दिया कि सीन याद रह गया. उन्होंने कहा कि वह आखिर कब तक सबको चुप करवाती रहेंगी. किसी को शांत कराने जाएंगी तो खुद रो पड़ेंगी और ऊपर से मेकअप भी खराब हो जाएगा.

कट टू किचन… और यहां शुरू हो गया असली बिग बॉस

अब कहानी ने अचानक ब्रेक मारा और कैमरा पहुंच गया किचन में. अर्शिफा का मूड पहले से खराब था. उन्होंने कहा कि सब उन्हें चिढ़ा रहे हैं.

आम्रपाली ने तुरंत पलटकर कहा- सुबह-सुबह बिना मतलब मत बोलो. हमें इतनी नेगेटिविटी के साथ उठने की आदत नहीं है.

बस… इतना सुनना था कि किचन में चाय-नाश्ते से ज्यादा गरमा गया माहौल!

आम्रपाली ने अर्शिफा को पहले ब्रश करने तक की सलाह दे डाली. अर्शिफा ने भी साफ कह दिया कि उन्होंने अपना काम कर लिया है और अगर कोई उन्हें बुली करेगा तो वह बोलेंगी.

फिर यंग DSA की एंट्री होती है और देखते ही देखते बात 'शर्म करो' से निकलकर 'गैंग बनाकर लड़ते हो' तक पहुंच जाती है. अर्शिफा का आरोप था कि लोग झुंड में आकर उनसे लड़ते हैं.

यंग ने भी जवाब देने में टाइम नहीं लगाया- तुम मेरे लिए इतनी जरूरी नहीं हो कि मैं तुम्हारे लिए गाना बनाऊंगी.

अर्शिफा भी पीछे हटने वालों में से नहीं थीं. जवाब आया- तुम मेरे लिए गाने गाओ.

आम्रपाली ने अर्शिफा को बोला'नेगेटिविटी मत फैलाओ'… जवाब आया- 'मैं फैलाऊंगी'

आम्रपाली ने सोचा शायद अब मामला ठंडा हो जाए. उन्होंने कहा कि खाने से दूर रहकर लड़ो और नेगेटिविटी मत फैलाओ.

अर्शिफा का जवाब सुनकर शायद किचन की गैस भी शर्मा जाए- 'मैं वो नेगेटिविटी फैलाऊंगी और खाना भी खा लूंगी, आप चिंता मत करो.'

फिर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें बुली किया जाएगा तो वह कॉल आउट करेंगी.

लेकिन अगली लाइन ने आम्रपाली का पारा चढ़ा दिया. अर्शिफा ने उनके डांस को लेकर तंज कसते हुए कहा कि आप आती हैं और नाचती हैं, यही काम है आपका.

आम्रपाली ने शांत अंदाज में कहा- हां, मैं नाचती हूं.

लेकिन इसके बाद खाना बनाने को लेकर हुई टिप्पणी ने मामला फिर गरमा दिया. आम्रपाली ने गुल्लू से साफ कह दिया कि अगर इसी तरह बात होगी तो वह खाना नहीं बनवाएंगी. चार-चार घंटे खाना बनाने के बाद अगर इज्जत ही नहीं मिलेगी तो वह क्यों करें?

अर्शिफा ने भी अपना स्टैंड नहीं छोड़ा- गैंग बनाकर बुली करोगे तो मैं बोलूंगी. मैं इंदुमती नहीं हूं!

और फिर… आम्रपाली और मैरी कॉम ने खाना बनाने से ही इनकार कर दिया.

किचन के बाद आम्रपाली बनीं अपनी ही फिल्म की हीरोइन

अब माहौल थोड़ा बदला तो काजी ने आम्रपाली के नाम पर ही पूरा फिल्मी डायलॉग निकाल दिया- 'ना बीबी, ना साली… ये है आम्रपाली.'

आम्रपाली ने भी तुरंत अपने नाम का राइमिंग वर्जन सुना दिया- 'जान लेने वाली, तबाह करने वाली, खून करने वाली आम्रपाली.'

फिर खुद ही ट्विस्ट डालते हुए बोलीं- 'ना जान लेने वाली, ना खून करने वाली… सिर्फ सच बोलने वाली, ये है आम्रपाली!'

यानी मैडम ने अपना डायलॉग खुद लिखा और खुद ही क्लाइमैक्स भी दे दिया.

बिग बॉस ने कहा- बहुत हो गया कलेश, अब बजाओ म्यूजिक!

घर का माहौल लगातार गरम था और तभी बिग बॉस ने गेम में म्यूजिक का तड़का लगा दिया. घरवालों के लिए म्यूजिक नाइट रखी गई.

सबसे पहले काजी ने 'ओ जाना मेरा दिल तेरा दीवाना' गाया. फिर यंग DSA ने अपना रैप 'WhatsApp the Gang' सुनाकर माहौल को एकदम पार्टी मोड में डाल दिया.

लेकिन ये कोई आम म्यूजिक नाइट नहीं थी. बिग बॉस ने पूछा- डिसबैटल क्या होता है?

जवाब मिला- एक-दूसरे की बेइज्जती करनी होती है.

बस फिर क्या था… माइक हाथ में आया और जुबान बन गई हथियार!

कैप्टेंसी के लिए बना रोस्टिंग का अखाड़ा

बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों में बांट दिया और गुल्लू को संचालक बनाया.

एक तरफ काजी की टीम में अमन, माही, उदिति, अर्शिफा, कनिका और ईशा रिक्की थीं. दूसरी तरफ यंग DSA की टीम में मैरी कॉम, आम्रपाली, स्काउट, रिती और आसिफ थे.

कैप्टेंसी से जुड़े इस टास्क में राउंड दर राउंड कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की ऐसी-तैसी करनी थी. यानी अब लड़ाई हाथों से नहीं, शब्दों से होनी थी.

आम्रपाली ने अर्शिफा पर तंज कसते हुए कहा कि जो दिखती नहीं है, दिखने पर आती है तो सिर्फ मेकअप करती है.

आसिफ ने भी मौका देखकर ताना मार दिया और आम के सीजन में कच्ची कैरी वाली लाइन से अर्शिफा को घेर दिया.

फिर नंबर देने की बारी आई. बहुमत ने माही को नंबर 2 दिया. अर्शिफा ने तुरंत कहा- इस पर तो मैं ही बैठूंगी.

काजी ने भी बेटी-बेटी वाले अंदाज में नंबर देने से मना कर दिया.

अब आया असली क्लाइमैक्स- काजी vs यंग DSA

अब स्टेज पर आए काजी और यंग DSA. दोनों आमने-सामने और सामने सिर्फ एक मिशन- कौन किसकी ज्यादा बेइज्जती कर सकता है?

यंग ने काजी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बीच के आदमी बने हुए हैं. फिर सिंगिंग और एक्टिंग दोनों पर निशाना साधते हुए बोले कि सिंगर अच्छे हैं, लेकिन एक्टर नकली हैं.

काजी ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने यंग के पाइल्स वाले बयान को पकड़ लिया और फिर चर्बी, सांढ, चिपके हुए बाल और पसीने तक पहुंच गए.

दोनों की जुबानी फाइट ऐसी चली कि लगा बिग बॉस का घर नहीं, कोई लाइव रोस्ट बैटल चल रहा है.

और जब पहला राउंड खत्म हुआ तो बाजी यंग DSA के हाथ लगी. गुल्लू भी बोले कि उन्हें लगा था काजी बाजी मारेंगे, लेकिन यंग ने राउंड जीत लिया.

यानी एक ही एपिसोड में मैरी कॉम की आंखों के आंसू से लेकर किचन का कलेश, आम्रपाली के फिल्मी डायलॉग, म्यूजिक नाइट और फिर काजी-यंग की जुबानी जंग… बिग बॉस 20 ने ऐसा मसाला परोसा कि दर्शक एक सीन से निकलते, उससे पहले अगला सीन दरवाजे पर खड़ा मिल गया!

अमन गांधी ने लव को छेड़ा, तो लव ने भी खोल दी जुबान की तलवार

अब बारी आई अमन गांधी और लव के बीच जुबानी जंग की. अमन ने लव पर तंज कसते हुए कहा कि वह उन्हें आंखें खोलकर बात करने को कहती हैं और मन करता है कि लात मार दूं. इसके बाद उन्होंने शहनाज गिल का जिक्र करते हुए अपनी बात को और मजेदार बनाने की कोशिश की.

लेकिन लव भी कहां पीछे हटने वाली थीं. उन्होंने पलटकर कहा, "क्या हुआ? भौंकता रहता है, कभी आराम से बात कर ले." इसके बाद लव ने भी अमन को 'चोमू' कहकर ऐसा जवाब दिया कि पूरा माहौल ठहाकों और हूटिंग से गूंज उठा.

लव ने अमन की बातों पर तंज कसते हुए कहा कि बातें तो गंदी हैं, थोड़ा ढंग से बात करो. साथ ही शहनाज गिल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही तो शहनाज गिल थी.

अमन के 'हंबल-हंबल' वाले अंदाज पर भी लव ने चुटकी ली और कहा कि हंबल बनने की कोशिश में मुंह से फंबल निकल जाता है. इसके बाद शहनाज गिल का नाम बार-बार लेने पर लव ने भी पलटवार कर दिया- "हर बात में बोले ये शहनाज गिल… चोमू, मैं हूं शहनाज गिल!"

यानी बैटल में तीर शब्दों के थे, लेकिन निशाना सीधा सामने वाले पर लग रहा था.

गुल्लू ने यंग DSA को जिताया, लव ने मारी बाजी

जैसे-जैसे डिसबैटल आगे बढ़ा, घरवालों का एक्साइटमेंट भी बढ़ता गया. गुल्लू ने मुकाबले में यंग DSA को विजेता घोषित कर दिया. वहीं लव ने भी अपने मुकाबले में बाजी मार ली. अब तक कैप्टेंसी टास्क पूरी तरह जुबानी जंग का अखाड़ा बन चुका था.

तीसरे बैटल में उदिति सिंह और रिती तिवारी आमने-सामने

अब बारी थी कैप्टेंसी के तीसरे बैटल की. इस बार आमने-सामने थीं उदिति सिंह और रिती तिवारी. दोनों ने माइक संभाला और शुरू हुई ऐसी जुगलबंदी कि घरवालों की नजरें सीधे दोनों पर टिक गईं.

उदिति ने रिती पर तंज कसते हुए कहा, "तू चलती है जैसे स्टाइल में फैशन, हॉट्टी जैसे मिस लंदन फैशन…" इसके बाद उन्होंने रिती की बातों पर निशाना साधते हुए आगे कुछ ऐसा कहा कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी खुद को रोक नहीं पाए.

बस फिर क्या था… घर में एक साथ गूंज उठा- "ओहोहो"

अब मुकाबला सिर्फ कैप्टेंसी का नहीं रहा था, बल्कि हर राउंड के साथ कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की ऐसी खिंचाई कर रहे थे कि बिग बॉस का घर किसी रियलिटी शो से ज्यादा लाइव रोस्ट स्टेज नजर आने लगा.

The post Bigg Boss 20 Highlights: आंसू, हड़ताल और सरेआम बेइज्जती, मैरी कॉम रोईं, किचन में भिड़ीं आम्रपाली-अर्शिफा और फिर डिस-बैटल में मच गया गदर appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here