[ad_1]

Bigg Boss 20 के घर में ड्रामा अब केवल कंटेस्टेंट्स के बीच की नोकझोंक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह विवाद सीधे परिवार के बेडरूम और बंद दरवाजों के बाहर आ चुका है. शो के अंदर भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने जब रोते हुए यह दावा किया कि उन्हें अपने पिता से महीने के सिर्फ 25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलते हैं, तो बाहर बैठे उनके ही परिवार के एक शख्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
पंजाबी सिंगर एकम बावा ने एक वीडियो जारी कर ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. एकम बावा ने साफ कर दिया कि वो कोई बाहरी इंसान नहीं, बल्कि रीति की मां रानी तिवारी के पति रह चुके हैं और उन्होंने कई साल एक ही छत के नीचे गुजारे हैं.
"2020 से 2025 तक साथ रहा, 2022 में रीति की मां से हुई थी शादी"
एकम बावा ने अपने वीडियो में शादी और पुरानी तस्वीरें दिखाते हुए पूरी सच्चाई सामने रख दी. उन्होंने कहा कि वो साल 2020 से 2025 तक रीति और उनकी मां रानी तिवारी के साथ मुंबई के एक ही फ्लैट में रहे हैं. एकम ने खुलासा किया कि 2020 से 2022 तक दोनों लिव-इन में रहे और फिर 18 फरवरी 2022 को उन्होंने रीति की मां रानी से बाकायदा शादी रचाई थी. एकम ने तंज कसते हुए कहा,
"मैं 5-6 साल तुम्हारे साथ रहा हूं. मुझे तुम्हारी एक-एक सच्चाई पता है. फिर नेशनल टीवी पर आकर जनता के सामने ये 25 हजार का नाटक क्यों?"
"4-5 लाख का बैग, रेंज रोवर और करोड़ों का बिजनेस… 25 हजार का रोना क्यों?"
एकम बावा ने रीति तिवारी की लग्जरी लाइफ का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया. उन्होंने सीधा सवाल दागा कि जिस लड़की के हाथ में चार से पांच लाख रुपये के महंगे हैंडबैग्स रहते हैं, जिसके घर के नीचे रेंज रोवर जैसी आलीशान गाड़ियां खड़ी हैं, वो खुद को मिडिल क्लास कैसे बता सकती है? एकम ने कहा,
"भाई, रेंज रोवर का महीने का सिर्फ डीजल और मेंटेनेंस ही ढाई से तीन लाख रुपये आ जाता है. मुंबई में तुम्हारे आलीशान फ्लैट्स हैं. तुम्हारी अपनी एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी चल रही है, जिसका करोड़ों का टर्नओवर है और बड़े-बड़े क्रिकेटर्स उसके साथ जुड़े हुए हैं. वो सारा पैसा कहां से आ रहा है? जनता को बेवकूफ समझना और झूठी सिम्पथी बटोरना तुरंत बंद करो."
काजी तौकीर को गाली देने पर लगाई क्लास, मां को भी बताया 'पाखंडी'
एकम बावा ने सिर्फ पैसों के झूठ पर ही नहीं, बल्कि शो के अंदर रीति की बदतमीजी पर भी सख्त नाराजगी जताई. हाल ही में रीति ने शो में सिंगर काजी तौकीर के साथ तीखी बहस के दौरान मर्यादा लांघ दी थी. इस पर एकम ने कहा,
"तुम अभी बच्ची हो. नेशनल टीवी पर किसी बड़े आदमी को मां-बहन की भद्दी गालियां दे रही हो, ये किसी लिहाज से ठीक नहीं है. ये बदतमीजी तुम्हें शोभा नहीं देती."
इतना ही नहीं, एकम ने रीति की मां रानी तिवारी पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें बेहद 'पाखंडी' करार दिया और कहा कि उनके साथ जो बीती है, वो भगवान किसी दुश्मन के साथ भी न करे.
"झूठ बोलना बंद करो, वरना मेरे पास बहुत कुछ है"
वीडियो के आखिर में एकम बावा ने हाथ जोड़कर रीति को सीधी चेतावनी दी कि वो असलियत में जीना सीखें और लोगों को गुमराह करना बंद करें. एकम ने कहा,
"मैं कभी किसी विवाद में नहीं पड़ता, मैं सिर्फ अपना गाना गाता हूं. लेकिन इतना सफेद झूठ मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ. मैं सालों तुम्हारे साथ रहा हूं, मेरे पास बताने के लिए बहुत कुछ है. इसलिए कायदे से खेलो और झूठ का सहारा लेना छोड़ दो."
The post "पाखंडी, सिम्पथी बटोरना बंद करो…" Bigg Boss 20 में रीति तिवारी के मिडिल क्लास दावों पर फूटा सौतेले पिता का गुस्सा, खोल दी पोल appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link














