Home झारखंड मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे युवकों पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग,...

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे युवकों पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोग घायल; 15 राउंड चली गोली

18
0

[ad_1]

झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से चार युवक घायल हो गए।

मॉल में करीब 15 राउंड फायरिंग

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। गोली लगने से घायल चारों युवकों को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जो लोग गोली लगने से घायल हुए उनके नाम डोम्निक सैमसंग, दिलशाद, रिजवान और कृष्णा चौधरी बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

फायरिंग के पीछे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। विक्की दुबे नामक शख्स ने बताया कि मैं जिम में प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान एक लड़का भागा हुआ आया और बचाव का आवाज करने लगा। तुरंत अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। 

 फायरिंग मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है और विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस के अनुसार, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से शहर में सनसनी फैल गई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

रिपोर्टः गंगाधर पांडे

ये भी पढ़ेंः झारखंड में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में आ सकती है बाढ़, कई फ्लाइट्स कैंसिल; स्कूल भी बंद

 गुमला में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, RIMS रेफर, जांच में जुटी पुलिस



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here