Home मनोरंजन सरेआम पति सिद्धार्थ पर प्यार लुटाती दिखीं विद्या बालन,पैपराजी के सामने ही...

सरेआम पति सिद्धार्थ पर प्यार लुटाती दिखीं विद्या बालन,पैपराजी के सामने ही किया लिप-लॉक

19
0

[ad_1]

Vidya Balan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा एक खास वजह से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए. इस दौरान सिद्धार्थ अपनी पत्नी विद्या को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे थे. दोनों ने पहले पैपराजी के सामने पोज दिया और फिर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए. इसके बाद कपल ने एक-दूसरे को गले लगाया और विद्या एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर चली गईं. दोनों का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

एयरपोर्ट पर हुआ कपल का रोमांटिक मोमेंट

वायरल वीडियो में विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों ने पहले वहां मौजूद पैपराजी के लिए कैमरे के सामने पोज दिया. इसके बाद विद्या और सिद्धार्थ एक-दूसरे के करीब आए और किस किया.

View on Instagram

फिर दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया. विद्या इसके बाद एयरपोर्ट के अंदर चली गईं, जबकि सिद्धार्थ उन्हें बाय बोल के चले गए.

शादी के 14 साल बाद भी दिखी वही बॉन्डिंग

विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने 14 दिसंबर 2012 को शादी की थी. दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. इतने साल बीतने के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग अक्सर फैंस का ध्यान खींचती है. हालांकि, यह कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चा में रहना पसंद नहीं करता.

View on Instagram

खास बात यह है कि विद्या और सिद्धार्थ आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरे से दूर रखना पसंद करते हैं. ऐसे में दोनों का सार्वजनिक जगह पर इस तरह प्यार जताना लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: कप्तानी की भूख में हैवान बने घरवाले, काजी से भिड़ंत में औंधे मुंह गिरीं मैरी कॉम और कनिका, कहा – ‘पता नहीं कौन सी दुश्मनी…'

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर भी बात की थी. 2023 में ‘Humans of Bombay’ से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया था. विद्या के मुताबिक, उन्हें बाद में पता चला कि करण जौहर ने दोनों को मिलवाने के इरादे से पार्टी में बुलाया था.

विद्या और सिद्दार्थ रॉय कपूर,  फोटो- इंस्टाग्राम
विद्या और सिद्दार्थ रॉय कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

विद्या ने बताया था कि उस दौरान उन्होंने और सिद्धार्थ ने एक प्ले देखा था और इसी को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे यह मुलाकात रिश्ते में बदल गई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली.

फिल्मों से अलग पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में विद्या

विद्या बालन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. ‘परिणीता’, ‘पा’, ‘इश्किया’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘कहानी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. वहीं, सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्मों से हटकर Vidya Balan ने अपनाया रील्स का ट्रेंड; जानिए कैसे 30 सेकंड के वीडियो बदल रहे हैं स्टारडम का पूरा खेल

The post सरेआम पति सिद्धार्थ पर प्यार लुटाती दिखीं विद्या बालन,पैपराजी के सामने ही किया लिप-लॉक appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here