[ad_1]
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक परेशान करने वाला अनुभव का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनके लुक की तारीफ करते हुए उन्हें निजी तौर पर कविताएं भेजीं और अकेले में रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने के लिए कहा. स्वरा के मुताबिक, एक रात निर्देशक नशे की हालत में उनके कमरे के बाहर भी पहुंचे और उनसे गले मिलने की बात कही. अभिनेत्री ने बताया कि उस समय वह गेस्ट हाउस में अकेली महिला थीं और इस वजह से उन्हें काफी डर लगा था.

‘तनु वेड्स मनु’ के बाद का बताया मामला
आपको बता दें कि स्वरा ने यह अनुभव रियलिटी शो ‘Rise and Fall Season 2’ में बातचीत के दौरान साझा किया. उन्होंने बताया कि यह घटना ‘तनु वेड्स मनु’ (2011) के बाद उनकी पहली बड़ी लीड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. उनके अनुसार, फिल्म की शूटिंग करीब 56 दिनों तक चली थी. स्वरा ने किसी निर्देशक या फिल्म का नाम नहीं लिया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर शराब पी रहे थे. इसी दौरान निर्देशक ने उनसे अकेले में रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने को कहा. अभिनेत्री ने ऐसा करने से मना कर दिया. स्वरा के मुताबिक, बाद में रात के समय निर्देशक उनके कमरे के दरवाजे तक आए. उन्होंने दरवाजा खोला, लेकिन गले मिलने से साफ इनकार कर दिया.

सोशल मीडिया पर सामने आया निर्देशक का नाम
ऐसे में स्वरा ने अपनी बात में निर्देशक की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी. बाद में फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) ने एक वीडियो में दावा किया कि वह निर्देशक अविनाश दास हैं. अविनाश दास ने इस दावे और लगाए गए आरोपों से इनकार किया है. भड़ास4मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति वह नहीं हैं और इसे लेकर चलाए जा रहे अभियान पर भी सवाल उठाया.
सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा
मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ पत्रकारों और टिप्पणीकारों ने स्वरा के बयान और KRK के दावे का जिक्र करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के माहौल और पेशेवर व्यवहार पर सवाल उठाए. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अविनाश दास से इन दावों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग भी की. हालांकि, स्वरा भास्कर ने खुद निर्देशक का नाम नहीं लिया है और अविनाश दास ने भी इन आरोपों से इनकार किया है.

क्या है ‘अनारकली ऑफ आरा’ का कनेक्शन?
अविनाश दास ने साल 2017 में आई फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ का निर्देशन किया था. इस फिल्म में स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में थीं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर चर्चा तेज हुई है. फिलहाल इस मामले में स्वरा की ओर से निर्देशक का नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया गया है. ऐसे में सामने आए दावों और इनकार के बीच पूरा मामला अभी संबंधित बयानों पर ही आधारित है.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के बाद मिथुन दा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये दर्जा मिलते ही क्यों चर्चा में आए 'डिस्को डांसर'?
The post 'आधी रात को कमरे के बाहर पहुंचा डायरेक्टर', स्वरा भास्कर ने सुनाई शूटिंग के दौरान की पूरी कहानी appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















