Home मनोरंजन नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर चर्चा में #MeToo: तनुश्री दत्ता...

नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर चर्चा में #MeToo: तनुश्री दत्ता बोलीं-'किसी के मर जाने से उसके पुराने गुनाह माफ नहीं हो जाते'

15
0

[ad_1]

हमारे बुजुर्ग एक बड़ी पुरानी बात कह गए हैं"आदमी इस फानी दुनिया से चला जाता है, मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन उससे जुड़े विवाद इतनी आसानी से दफन नहीं होते." मौत किसी भी शख्स के जीवन का आखिरी सच होती है, और आम तौर पर हमारे समाज में यह दस्तूर रहा है कि जाने वाले के साथ सारे गिले-शिकवे भुला दिए जाते हैं. लेकिन अभी के हालात देख कर ये लग रहा की तनुश्री दत्ता इस मूड में है.

मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक हुए निधन के बाद जहां एक तरफ सिनेमा जगत से लेकर आम लोग शोक मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सिनेमा का सबसे चर्चित और विवादित पन्ना एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है.

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक लंबा वीडियो जारी कर अपनी भड़ास निकाली है. तनुश्री वही चेहरा हैं जिन्होंने साल 2018 में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पूरे देश में #MeToo आंदोलन की ऐसी आंधी आई थी जिसने बॉलीवुड से लेकर मीडिया जगत तक की नींव हिला दी थी.

नाना पाटेकर के जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार तनुश्री को निशाना बना रहे थे, उनसे सवाल पूछ रहे थे और उन्हें ट्रोल कर रहे थे. इसी बात पर अब तनुश्री दत्ता का वो दबा हुआ दर्द और गुस्सा फूट पड़ा है.

View on Instagram

'किसी के चले जाने से उसके पुराने गुनाह धुल नहीं जाते'

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन तमाम लोगों को जवाब दिया, जो उनसे कह रहे थे कि अब नाना पाटेकर नहीं रहे, तो उन्हें माफ कर देना चाहिए.

तनुश्री ने बेहद तल्ख लहजे में कहा:

"लोग मुझसे कह रहे हैं कि अब उन्हें माफ कर दो. लेकिन सच्चाई यह है कि बिना माफी मांगे तो भगवान भी किसी को माफ नहीं करता. पहले अपनी गलती माननी होती है, यह कबूल करना होता है कि हां, मैंने किसी की जिंदगी खराब की. लेकिन उन्होंने कभी अपनी गलती नहीं मानी, न कभी माफी मांगी. दुनिया के लिए वो कोई भी रहे हों, लेकिन मेरे लिए मेरी सच्चाई वही थी. किसी के मर जाने से क्या उसके पुराने किए गए काम खत्म हो जाते हैं? जिन लोगों को सताया गया, क्या उनका हिसाब किताब भी बंद हो जाता है?

#MeToo के बाद बदल गई जिंदगी: 'कार के ब्रेक काटे, गुंडे पीछे लगाए'

तनुश्री ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि 2018 में अपनी आवाज उठाने के बाद उनकी जिंदगी किसी नर्क से कम नहीं रही. उन्होंने बताया:

"लोग नहीं जानते कि #MeToo के बाद मैंने किन हालात में दिन काटे हैं. मैं वो लड़की थी जो हफ्ते में पांच दिन एक्सरसाइज करती थी, बिना किसी खौफ के पूरी दुनिया में अकेले घूमती थी. मुझे कभी किसी गार्ड या सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी. लेकिन 2018 के बाद मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुईं जिन्हें मैं कैमरे के सामने बता भी नहीं सकती. मेरे पीछे गुंडे लगाए जाते थे. साल 2024 में मेरी कार के ब्रेक तक काट दिए गए थे ताकि कोई बड़ा हादसा हो जाए. मेरी जान पर कई बार हमले की कोशिश हुई."

तनुश्री ने साफ कहा कि 2018 के बाद से वे हर एक दिन घुट-घुटकर जी रही हैं और नाना पाटेकर ने अकेले नहीं, बल्कि पूरे ग्रुप के साथ मिलकर उनकी जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया था.

राखी सावंत - इंस्टाग्राम
राखी सावंत – इंस्टाग्राम

तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर भी लगाए आरोप

अपने वीडियो में तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर आरोप लगाया कि MeToo आंदोलन के दौरान उन्होंने नाना पाटेकर के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और उनके खिलाफ बयान देने के लिए पैसे लिए थे.

तनुश्री ने दावा किया कि राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से दो दिन पहले नाना पाटेकर के मुंबई स्थित घर से 2 से 2.5 लाख रुपए नकद लिए थे.

तनुश्री के मुताबिक, राखी की तत्कालीन करीबी दोस्त राजश्री मोरे ने उन्हें यह जानकारी दी थी. उन्होंने दावा किया कि राजश्री उस समय कार में मौजूद थीं और उन्होंने राखी को पैसे लेते देखा था.

क्या था वो 2008 का मामला, जिसने 2018 में देश हिला दिया था?

इस पूरे मामले को बेहद आसान शब्दों में समझें तो इसकी शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट से हुई थी

  • सेट पर बदसलूकी का आरोप: तनुश्री दत्ता का आरोप था कि फिल्म के एक स्पेशल गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और कोरियोग्राफी के बहाने ऐसे डांस स्टेप्स करने का दबाव बनाया जो तय नहीं थे.
  • गाड़ी पर हमला: जब तनुश्री ने इसका कड़ा विरोध किया और शूटिंग छोड़कर अपनी कार से निकलने लगीं, तो कुछ लोगों की भीड़ ने उनकी कार पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की थी.
  • 2018 में #MeToo की शुरुआत: करीब 10 साल बाद, 2018 में तनुश्री ने एक टीवी इंटरव्यू में इस पुरानी घटना का दोबारा जिक्र किया. इसके बाद पूरे देश में #MeToo आंदोलन शुरू हुआ और कई महिलाओं ने बड़े-बड़े रसूखदार लोगों के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू किया.

पुलिस जांच में क्या हुआ था?

तनुश्री के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. नाना पाटेकर ने हमेशा इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया था. बाद में पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, इसके बाद 2025 में मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत ने भी सबूतों की कमी और शिकायत में हुई देरी के आधार पर नाना पाटेकर के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही खारिज कर दी. जिसके बाद यह केस कानूनी तौर पर बंद हो गया था.

आज जब नाना पाटेकर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, तब तनुश्री दत्ता के इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि भले ही अदालत की फाइलें बंद हो जाएं या इंसान दुनिया छोड़ जाए, लेकिन इंसान के भीतर लगी चोट और कड़वाहट सालों-साल जिंदा रहती है.

ये भी पढ़ें: चीटिंग करता है तू… चीटिंग': दिल्ली प्रदर्शन से पहले ट्रेनें रद्द, धरपकड़ शुरू; 'जयकांत शिकरे' वाले तेवर में भड़के प्रकाश राज

The post नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर चर्चा में #MeToo: तनुश्री दत्ता बोलीं-'किसी के मर जाने से उसके पुराने गुनाह माफ नहीं हो जाते' appeared first on Prabhat Khabar.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here