Home खेल वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 23 साल...

वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 23 साल के नए चेहरे को पहली बार मिली एंट्री

16
0

[ad_1]

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 23 साल के बल्लेबाज केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। लगातार तीन शतक लगाने वाले विकहम को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं, तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड और चोट के जोखिम को ध्यान में रखते हुए टीम से बाहर रखा गया है। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह 2025-2027 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में वेस्टइंडीज का आखिरी असाइनमेंट होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 28 अक्टूबर से मीरपुर में और दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा।

लगातार तीन शतक से विकहम ने हासिल किया मौका

केविन विकहम पहली बार सीनियर टेस्ट टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने 2026 वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में लगातार तीन शतक लगाकर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा था। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 153 रन रहा। विकहम अब तक 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 6 शतक लगा चुके हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 40 से ज्यादा का है।  बांग्लादेश अपने घरेलू मैदान पर स्पिन गेंदबाजी के दम पर विरोधी टीमों को परेशान करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल के समय में उसकी तेज गेंदबाजी भी प्रभावी रही है। ऐसे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने दोनों तरह की गेंदबाजी से निपटने की चुनौती होगी।

शे होप को आराम, अल्जारी जोसेफ बाहर

वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान शे होप को लगातार तीनों फॉर्मेट में खेलने के बाद इस टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज उनके वर्कलोड और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। अगले साल फरवरी में होने वाले ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर को देखते हुए बोर्ड उनकी फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहा है।

तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को नियमित मेडिकल जांच और विशेषज्ञों से सलाह के बाद टीम से हटाया गया है। बोर्ड ने उनके साथ सहमति से यह फैसला लिया, ताकि लंबे प्रारूप में लगातार गेंदबाजी के कारण चोट का जोखिम कम किया जा सके। उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप से बाहर नहीं किया गया है। वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारी के लिए मेडिकल टीम और विशेषज्ञों के साथ काम जारी रखेंगे। जोसेफ की जगह ऑलराउंडर कीमो पॉल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ कैरेबियाई सीरीज से बाहर रहे सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं।

18 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी टीम

भारत में T20 इंटरनेशनल सीरीज में शामिल नहीं होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी चेन्नई स्थित सुपर किंग्स अकादमी में सहायक कोच फ्लॉयड रीफर की देखरेख में तैयारी कर रहे हैं। आमिर जंगू भी लखनऊ में पहले T20 मुकाबले के बाद इस समूह से जुड़ गए थे। पूरी टीम 18 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी। इसके बाद 22 से 24 अक्टूबर तक ढाका में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, तगेनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जेडन सील्स और केविन विकहम।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी कप्तान ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, 3 मैचों की T20I सीरीज में रच दिया नया इतिहास

लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही टेस्ट में बनाए 150+ रन और विकेट के पीछे किए 9 शिकार

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here