Home मनोरंजन 'भारत छोड़ो' के अल्टीमेटम के बीच इमरान खान की तस्वीर वायरल, पार्टनर...

'भारत छोड़ो' के अल्टीमेटम के बीच इमरान खान की तस्वीर वायरल, पार्टनर लेखा और बहन को गले लगाते दिखे

19
0

[ad_1]

Imran Khan Hugging Family Viral: बॉलीवुड के 'जाने तू… या जाने ना' फेम एक्टर इमरान खान की असल जिंदगी में इन दिनों किसी सस्पेंस-ड्रामा फिल्म जैसी उथल-पुथल मची है. एक तरफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक 'भारत छोड़ने' का सख्त नोटिस थमा दिया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ कानूनी लड़ाई के इस भारी तनाव के बीच एक्टर अपनों के गले लगकर सुकून तलाशते नजर आ रहे हैं. देश छोड़ने के अल्टीमेटम के बीच इमरान की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान के साथ गले मिलते हुए दिख रहे हैं.

परिवार को गले लगाते दिखे इमरान खान

इमरान खान की कजिन जायन मैरी खान ने 15 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें इमरान अपनी पार्टनर लेखा वॉशिंगटन और जायन के साथ नजर आ रहे हैं. तीनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं. यह तस्वीर मुंबई में हिरासत में लिए जाने की घटना के कुछ दिनों बाद सामने आई है.

इमरान खान अपनी फॅमिली को गले लगाते हुए, फोटो- इंस्टाग्राम
इमरान खान अपनी फॅमिली को गले लगाते हुए, फोटो- इंस्टाग्राम

इससे पहले लेखा ने भी सोशल मीडिया पर इमरान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. यह तस्वीर पुलिस वैन के अंदर की थी, जब तीनों को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें रिहा कर दिया गया है.

आखिर क्यों हिरासत में लिए गए थे इमरान?

यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. इस प्रदर्शन में इमरान खान, लेखा वॉशिंगटन और जायन मैरी खान भी शामिल हुए थे.

प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था. इमरान ने पुलिस वैन में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था, 'Apparently, I am going for a ride.' यानी ऐसा लगता है कि मैं सैर पर जा रहा हूं.

ये भी पढ़ें: '28 अक्टूबर तक भारत छोड़ो…' आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस का अल्टीमेटम

इमरान खान को क्यों मिला भारत छोड़ने का नोटिस?

इमरान खान को लेकर विवाद तब और बढ़ गया, जब मुंबई स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) की ओर से उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है.

बताया जा रहा है कि इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल उठाए थे और अधिकारियों से उनकी नागरिकता की स्थिति की जांच करने की मांग की थी.

हालांकि, इमरान के वकील ने कहा है कि एक्टर इस आदेश को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में इस मामले में आगे क्या होता है, यह कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा.

लेखा वॉशिंगटन ने भी बताई थी हिरासत की कहानी

इमरान की पार्टनर लेखा वॉशिंगटन ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट के जरिए उस दिन की घटना के बारे में बताया था. उनके मुताबिक, वह इमरान, जायन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ परिचितों के बारे में पता करने अगस्त क्रांति मैदान पहुंची थीं.

लेखा ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें और जायन को पकड़कर वाहन में बैठा दिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान उन्हें चोटें आईं. जायन ने भी सोशल मीडिया पर अपने शरीर पर निशान दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई के दौरान चोट लगने की बात कही थी. ये उनके व्यक्तिगत आरोप हैं.

ये भी पढ़ें: 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का फरमान: FRRO के नोटिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे एक्टर इमरान खान

The post 'भारत छोड़ो' के अल्टीमेटम के बीच इमरान खान की तस्वीर वायरल, पार्टनर लेखा और बहन को गले लगाते दिखे appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here