Home झारखंड झारखंड के जामताड़ा में जल्द खुलेगा 100 MBBS सीटों वाला मेडिकल कॉलेज,...

झारखंड के जामताड़ा में जल्द खुलेगा 100 MBBS सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया

18
0

[ad_1]

झारखंड के जामताड़ा जिले में जल्द ही 100 MBBS सीटों वाला मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में संबंधित एजेंसी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) सौंपा गया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जामताड़ा के अलावा खूंटी, धनबाद और गिरिडीह जिलों में भी PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इन चारों मेडिकल कॉलेजों के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है और टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके बाद गिरिडीह, धनबाद और खूंटी में भी कॉलेज खोले जाएंगे।

100 बेड के अस्पताल को 420 बेड में बदला जाएगा

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार संबंधित एजेंसी को मौजूदा 100 बेड वाले सरकारी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। एजेंसी इस अस्पताल को 420 बेड के अस्पताल में विकसित करेगी। इसके साथ ही 100 एमबीबीएस सीटों की क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा।

RIMS में 10 नए विभाग खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी

इधर, गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। बैठक में संस्थान की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि RIMS में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, न्यूरोएनेस्थीसिया और मेडिकल जेनेटिक्स समेत 10 नए विभाग खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

विशेषज्ञ और पीजी सीटों की संख्या बढ़ेगी

मंत्री ने कहा कि RIMS में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सीटों की कमी है। इसे दूर करने के लिए विशेषज्ञों की सीटों की संख्या मौजूदा 11 से बढ़ाकर 150 करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों की संख्या 176 से बढ़ाकर 250 की जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल को भेजा जाएगा।

RIMS की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

इरफान अंसारी ने बताया कि RIMS की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 78.49 करोड़ रुपये के खाद्य पदार्थ जब्त, 1,175 FIR दर्ज; अब तक 13 आदेश जारी

दिल्ली में रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा ‘कॉकरोच’ का पुतला, रामलीला कमेटी का फैसला



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here