Home खेल टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान, दिल्ली में इस टीम...

टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान, दिल्ली में इस टीम की मेजबानी में खेलेगी T20I सीरीज!

16
0

[ad_1]

क्रिकेट में आमतौर पर मेजबान और मेहमान टीमों की पहचान साफ होती है, लेकिन इस साल भारतीय क्रिकेट फैंस को एक अनोखा नजारा देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया अपने ही देश में मैदान पर उतरेगी, लेकिन मेजबान नहीं बल्कि मेहमान टीम के रूप में। वजह है अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वह योजना, जिसके तहत वह भारत के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज की मेजबानी दिल्ली में करना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से भारत के दौरे की मेजबानी के लिए संपर्क किया है। यदि यह प्रस्ताव अंतिम रूप लेता है तो यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान भारत के खिलाफ किसी इंटरनेशनल सीरीज की मेजबानी करेगा।

दिल्ली में खेली जा सकती है सीरीज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान सितंबर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीन T20 मैचों की सीरीज आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों मुकाबले 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जा सकते हैं। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब भारत इसी महीने अफगानिस्तान की मेजबानी करते हुए एकमात्र टेस्ट और तीन ODI मैचों की सीरीज खेलने वाला है। इसके बदले में अफगानिस्तान ने भारत को T20I सीरीज के लिए आमंत्रित किया है।

BCCI और ACB के बीच बनी सहमति

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि BCCI और ACB के बीच अच्छे संबंध हैं। BCCI आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे अन्य बोर्डों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए भारतीय टीमों को वहां सीरीज खेलने भेजकर मदद करता रहा है। इस संबंध में BCCI और ACB के बीच एक समझ बन गई है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

सूत्र ने आगे कहा कि BCCI ने ACB, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA के बीच समझ बनाने में भूमिका निभाई ताकि अफगानिस्तान के लिए दिल्ली को घरेलू मैदान के रूप में उपलब्ध कराया जा सके। DDCA भी इसी के अनुसार अपनी दिल्ली प्रीमियर लीग T20 का कार्यक्रम तैयार कर रहा है।

अफगान टीम को भारत में खेलने का अनुभव

 अफगानिस्तान पहले भी भारत में अपने घरेलू मुकाबले खेलता रहा है। उसने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में तीन T20I और पांच ODI मैचों की सीरीज आयोजित की थी। इसके बाद 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ देहरादून में T20I सीरीज खेली गई थी। साल 2024 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच की मेजबानी की थी, लेकिन बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था।

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I मुकाबला, LIVE देखने के लिए देर रात तक जागना होगा

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने खोले दरवाजे? अजीत अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो करो

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here