Home खेल ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू, वेस्टइंडीज ने किया टीम का...

ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू, वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, धाकड़ प्लेयर की 1 साल बाद वापसी

19
0

[ad_1]

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए मेजबान टीम यानी वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को एक बार फिर ODI टीम में शामिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित टीम में हेटमायर की वापसी सबसे बड़ी चर्चा का विषय रही, जबकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ भी चोट से उबरकर टीम में लौट आए हैं।

हेटमायर ने अपना आखिरी ODI मैच पिछले साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की पिछली तीन ODI सीरीज से बाहर रहे थे। तीन मैचों की यह सीरीज 3 जून से जमैका के सबीना पार्क में शुरू होगी। हेटमायर तीसरे और अंतिम ODI मुकाबले से पहले टीम में शामिल होंगे।ODI सीरीज के तीन मुकाबले 3, 6 और 8 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन T20 इंटरनेशनल मैच और फिर एंटीगा में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

T20 वर्ल्ड कप में दिखाया था दम

हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में हेटमायर ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 248 रन बनाए थे और उनका औसत 41.33 तथा स्ट्राइक रेट 186.46 का रहा था। हालांकि, IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका प्रदर्शन फीका रहा, जहां उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 78 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 113.04 रहा।

तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ की चोट से उबरने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेला था। उनके साथ शमार जोसेफ भी ODI टीम में लौटे हैं। इसके अलावा स्पिनर गुडाकेश मोती की भी टीम में वापसी हुई है। वह पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं एलिक अथानाजे, जोहान लेन, खैरी पियरे और रोमारियो शेफर्ड को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है।

 2027 वर्ल्ड कप की रेस में वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम इस समय ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ में शामिल है। टीम फिलहाल ICC ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा ICC ODI रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। हालांकि, वेस्टइंडीज ने अपने पिछले 6 ODI मैचों में से पांच गंवाए हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर उसका रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने 2023 से अब तक घर में खेली अपनी पिछली चार ODI सीरीज जीती हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की ODI टीम: शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स और शमार स्प्रिंगर।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

IPL फाइनल के बाद टला बड़ा हादसा, GT की बस में हुआ शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों को बीच सड़क पर उतरना पड़ा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here