Home खेल ICC T20 विश्व कप जीतने के बाद भी क्यों जा सकती है...

ICC T20 विश्व कप जीतने के बाद भी क्यों जा सकती है सूर्या की कप्तानी, क्या है इसके पीछे की वजह

19
0

[ad_1]

आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब कप्तान के तौर पर जीतना कोई आसान काम नहीं होता, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इसी साल मार्च में काम करके दिखाया। इसके बाद भी खबर आ रही है कि सूर्या की कप्तानी जा सकती है। वे टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर बने रहेंगे कि नहीं, ये भी अभी पक्का नहीं हैं। माना जा रहा है कि सूर्या की कप्तानी जाने के पीछे की मुख्य वजह उनका फॉर्म है, जो पिछले काफी समय से गया हुआ है। 

इसी महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय​ क्रिकेट टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रही है। एक टेस्ट के बाद तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। जून के आखिर में ही भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। टेस्ट और वनडे के कप्तान तो शुभमन गिल हैं। वहीं अभी की बात करें तो टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। हालांकि वे और कितने दिन तक कप्तान रहेंगे, ये कहना अभी मुश्किल है। खबर है कि बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि टीम इंडिया को नया टी20 कप्तान मिले। ये हाल त​ब है, जबकि सूर्या ने मार्च में ही टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। 

ऐसा रहा है कि सूर्या का टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल में प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने भले ही अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया हो, लेकिन इसमें बल्ले से सूर्या का कोई खास योगदान नहीं था। वे लगातार रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। सूर्या ने इस टूर्नामेंट में 9 मैच खेलकर केवल 242 रन ही बनाए हैं। इसमें उनका औसत 30.25 का था और उन्होंने 136.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के आए। कुछ एक मैचों को छोड़ दें तो सूर्या का ​बल्ला खामोश ही रहा। इसके बाद आईपीएल का आगाज हो गया। जिसमें वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। यहां भी उनका खराब फॉर्म जारी रहा। आईपीएल में सूर्या ने कुल 13 मैच खेलकर केवल 270 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 20.77 के मामूली औसत और 147.54 के साधारण से स्ट्राइक रेट से ये रन बनाने का काम किया। उन्होंने 28 चौके और 10 छक्के लगाए। 

सूर्या का खराब फॉर्म हो सकता है कप्तानी जाने की मुख्य वजह

इस तरह के प्रदर्शन के बाद ही तय हो गया था कि अभी नहीं तो आने वाले दिनों में सूर्या की कप्तानी ले ली जाएगी। इस बीच पता चला है कि सेलेक्टर्स सूर्या को कप्तानी के तौर पर कुछ और वक्त देना चाहते थे, लेकिन उनके खराब फार्म में सब कुछ गड़बड़ कर दिया। एक बल्लेबाज के तौर पर भी सूर्या की जगह टीम में नहीं बनी है, ऐसे में उनकी कप्तानी जाना करीब करीब तय माना जा रहा था। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है और ना ही बीसीसीआई की ओर से कोई बयान दिया गया है। 

आईसीसी टूर्नामेंट जीतने के बाद भी चली गई थी रोहित शर्मा की कप्तानी

रोहित शर्मा के बारे में याद कीजिए, उन्होंने भी अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया था, लेकिन फाइनल जीतने के तुरंत बाद अगली ही सीरीज में उनके कप्तानी ले ली गई और शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दी गई। अब ऐसा ही कुछ सूर्या के साथ ही भी घटता हुआ दिख रहा है। खबर है कि श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि तिलक वर्मा भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अगर तिलक को कप्तान नहीं बनाया जाता है तो वे उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। जल्द ही आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा, तभी कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं पर से पर्दा हटा जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

सूर्यकुमार यादव का शानदार रहा है बतौर कप्तान T20I में रिकॉर्ड, 52 में से 42 मैचों में टीम इंडिया को मिली जीत

वैभव सूर्यवंशी के नाम का असर वनडे ट्राई सीरीज पर भी दिखा, सभी मैचों का किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here