Home खेल रजत पाटीदार बने IPL इतिहास में ये कमाल करने वाले पहले कप्तान,...

रजत पाटीदार बने IPL इतिहास में ये कमाल करने वाले पहले कप्तान, रोहित-धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

18
0

[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कमाल दिखाते हुए ट्रॉफी को डिफेंड करने के साथ उसे लगातार दूसरे सीजन भी अपने नाम कर लिया। आरसीबी जिन्होंने साल 2025 में पहली बार आईपीएल ट्ऱॉफी को जीता था, उन्हें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए अधिक लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और साल भर के अंदर ही वह दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गए। इसी के साथ आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो उनसे पहले कोई दूसरा कप्तान आईपीएल इतिहास में करने में कामयाब नहीं हो सका था।

रजत पाटीदार पहले सीजन कप्तान के रूप में ट्रॉफी जीतने वाले बने पहले खिलाड़ी

रजत पाटीदार को जब साल 2025 के आईपीएल सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने उन्हें अपना कप्तान बनाने का फैसला किया था, तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह पहले ही सीजन अपने नेतृत्व में विजेता बनाने में कामयाब हो जाएंगे। रजत पाटीदार ने सभी आलोचकों को जबाव देते हुए टीम का शानदार नेतृत्व किया और उसे विजेता बनाने में कामयाब रहे। आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी की टीम ने मैदान पर एक डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में प्रदर्शन करने के साथ लगातार दूसरी बार जैसे ही ट्रॉफी पर कब्जा किया उसी के साथ आईपीएल के इतिहास में रजत पाटीदार सिर्फ पहले ऐसे कप्तान बन गए जिनके नेतृत्व में टीम पहले दो सीजन में खिताब जीतने में कामयाब हो सकी। ऐसा कारनामा एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं कर सके जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी रजत पाटीदार ने तोड़ा

आरसीबी को दूसरी बार अपनी कप्तानी में विजेता बनाने के साथ रजत पाटीदार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है, जिसमें वह सबसे कम मैचों में 2 बार खिताब जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था जिनकी कप्तानी में 44 मैचों में उनकी टीम ने दूसरा खिताब जीता था। वहीं रजत पाटीदार ये कारनामा सिर्फ 28 मैचों में करने में कामयाब हो गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम है जिनको बतौर कप्तान दूसरी ट्रॉफी जीतने में 59 मैच लगे थे तो वहीं गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 79 मैचों में बतौर कप्तान दूसरी ट्रॉफी जीती थी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 PRIZE MONEY: आईपीएल का खिताब जीतते ही आरसीबी मालामाल, गुजरात टाइटंस को मिले कितने करोड़

विराट कोहली ने बताया IPL 2026 में RCB का टर्निंग पॉइंट, ट्रॉफी जीतने के बाद की बॉलर्स की जमकर तारीफ

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here