Home खेल अलाना किंग से नेंसी पटेल तक, T20 वर्ल्ड कप में दिखेगा भारतीय...

अलाना किंग से नेंसी पटेल तक, T20 वर्ल्ड कप में दिखेगा भारतीय मूल की स्टार प्लेयर्स का जलवा

23
0

[ad_1]

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि भारतीय मूल की कई खिलाड़ी भी अलग-अलग देशों की ओर से जलवा बिखेरने को तैयार हैं। इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स जैसी टीमों में भारतीय जड़ों से जुड़ी खिलाड़ी खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

अलाना किंग स्पिन से कमाल करने के लिए बेताब

ऑस्ट्रेलिया की स्टार स्पिनर अलाना किंग उन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम हैं। अलाना किंग का ताल्लुक चेन्नई से है। उनके पिता साल 1984 में चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। 30 साल की अलाना लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और खुद को दुनिया की बेहतरीन स्पिनरों में शामिल कर लिया है। 6 टेस्ट, 53 ODI और 30 T20I मैचों में वह 132 विकेट ले चुकी हैं। पिछले एशेज टेस्ट में उनकी एक गेंद की तुलना महान शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी से भी हुई थी।

न्यूजीलैंड की नेंसी पटेल की कहानी भी काफी प्रेरणादायक है। गुजरात के भरूच जिले के करमदी गांव में जन्मी नेंसी 6 साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं। इसी साल उन्होंने न्यूजीलैंड महिला टीम के लिए डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड की ओर से खेलने वाली पहली भारतीय मूल की महिला क्रिकेटर बनीं। अब तक वह 14 इंटरनेशनल विकेट ले चुकी हैं।

स्कॉटलैंड की ओर से प्रियानाज चटर्जी दिखाएंगी दम

स्कॉटलैंड की प्रियानाज चटर्जी भी भारतीय मूल की खिलाड़ी हैं। बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रियानाज ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने क्वालिफायर में 119 रन बनाए और 6 विकेट भी झटके।

वहीं नीदरलैंड्स की सान्या खुराना भी इस बार नजरों में रहेंगी। भारतीय मूल की सान्या नीदरलैंड्स को पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप तक पहुंचाने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। 21 साल की यह बल्लेबाज अपनी टीम के लिए टॉप ऑर्डर में अहम जिम्मेदारी निभाती हैं। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, लेकिन भारतीय मूल की ये खिलाड़ी भी अलग-अलग देशों के लिए बड़ा असर छोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, 30 साल के धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान

BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here