[ad_1]
Dhuranadhar Song Eye Grammy Recognition: सिनेमा के पर्दे पर जब गोलियों की तड़तड़ाहट और बदले की आग ठंडी पड़ी, तो उसकी गूंज सीधे दुनिया के सबसे बड़े संगीत मंच तक जा पहुंची. बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब संगीत की दुनिया में एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है. शाश्वत सचदेव की बनाई धुनों का जादू कुछ ऐसा चला कि फिल्म के गाने अब सीधे ग्रैमी अवॉर्ड्स के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. देसी बीट्स से लेकर रूह छू लेने वाले सुरों तक – 'फिर से’ और ‘आरी आरी’ जैसे ट्रैक्स अब ग्लोबल स्टेज पर अपना परचम लहराने की दौड़ में शामिल हो चुके हैं.
‘फिर से’ से ‘आरी आरी’ तक, इन गानों की चर्चा
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के संगीत को अलग-अलग ग्रैमी कैटेगरी में विचार के लिए पेश किया गया है. शाश्वत सचदेव के कंपोज किए गए फिल्म के पूरे साउंडट्रैक को बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में शामिल करने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है.

वहीं, फिल्म का गाना ‘फिर से’ बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी के लिए विचाराधीन है. ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में रखा गया है. इसके अलावा ‘जयिये सजना’, ‘डेस्टिनी-मन अटकेया’ और ‘वारी जावां’ जैसे गाने भी अलग-अलग म्यूजिक कैटेगरी में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
कुल 8 कैटेगरी में पेश किए गए गाने
फिल्म के संगीत को कई अलग-अलग कैटेगरी में पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है. इनमें पॉप, रैप, ग्लोबल म्यूजिक और डांस-इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक जैसी शैलियां शामिल हैं.
- बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पूरा साउंडट्रैक
- बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: ‘फिर से’
- बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस: ‘जान से गुजरते हैं’ और ‘कन्हैया’
- बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस: ‘आरी आरी’
- बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: ‘जयिये सजना’
- बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: ‘डेस्टिनी-मन अटकेया’
- बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग: ‘वारी जावां’
- बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग: ‘हम प्यार करने वाले’
इस तरह फिल्म का संगीत अलग-अलग विधाओं में अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने की कोशिश कर रहा है.
क्या ‘धुरंधर 2’ को मिल गया ग्रैमी नॉमिनेशन?
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि क्या रणवीर सिंह की फिल्म ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में जगह बना ली है? यहां एक बात समझना जरूरी है. ग्रैमी के लिए किसी गाने या एल्बम को विचार के लिए पेश करना और उसका ऑफिसियल नॉमिनेशन मिलना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं.
फिलहाल फिल्म के संगीत को ग्रैमी के लिए विचाराधीन रखने का कैंपेन चलाया जा रहा है. इसके बाद रिकॉर्डिंग एकेडमी के नियमों के मुताबिक पात्रता और वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होगी. तभी यह तय होगा कि फिल्म के गाने ऑफिसियल नॉमिनेशन की सूची तक पहुंच पाते हैं या नहीं.
आदित्य धर की फिल्म को मिल रही ग्लोबल पहचान
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी और एक्शन के साथ इसके संगीत ने भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है.
अब ग्रैमी कैंपेन के जरिए फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है. अगर इसके गाने आधिकारिक नॉमिनेशन तक पहुंचते हैं, तो यह फिल्म की टीम और भारतीय फिल्म संगीत के लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer Baby Girl: 'पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी…', 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर का खास मैसेज
The post 'आरी आरी' से लेकर 'जयिये सजना'… ग्रैमी की दहलीज पर 'धुरंधर' के 8 गाने, क्या सचमुच ग्लोबल मंच पर रचेंगे इतिहास? appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link













