Home खेल इंग्लैंड का 11 साल पुराना किला ढहा, भारत ने एजबेस्टन में दर्ज...

इंग्लैंड का 11 साल पुराना किला ढहा, भारत ने एजबेस्टन में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

23
0

[ad_1]

T20I सीरीज में लगातार मिली हार के बाद भारतीय टीम ने ODI क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को उसी की धरती पर करारा जवाब दिया। एजबेस्टन में खेले गए पहले ODI में भारत ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ इस दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज की, बल्कि एजबेस्टन में इंग्लैंड के एक लंबे अजेय रिकॉर्ड का भी अंत कर दिया। भारत ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 258 रन पर समेट दिया। इसके बाद 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। कप्तान शुभमन ने 75 गेंदों पर 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान पैर में तकलीफ होने के कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। यह जीत भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम को इस दौरे पर इससे पहले लगातार निराशा हाथ लगी थी। भारत पहले आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज 0-2 और फिर इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज 0-4 से हार चुका था। ऐसे में ODI सीरीज के पहले ही मुकाबले में मिली यह जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए बड़ी साबित हुई।

एजबेस्टन में टूटा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत की इस जीत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के एक शानदार रिकॉर्ड को भी खत्म कर दिया। इंग्लैंड को इस मैदान पर 2015 के बाद पहली बार ODI में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले एजबेस्टन में ODI में इंग्लैंड को हराने वाली आखिरी टीम भी भारत ही थी, जिसने 2014 में यह कारनामा किया था।

भारत की लगातार छठी जीत 

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में लगातार छठी जीत दर्ज की। यह किसी भी फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की लगातार सबसे लंबी जीत का सिलसिला है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार 5 ODI जीत ही दर्ज कर पाई थी। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जहां भारत सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा, जबकि इंग्लैंड वापसी की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने कर दिया साफ, कहा – मैं अब आगे बढ़ चुका हूं

इंग्लैंड में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, सचिन तेंदुलकर का तोड़ सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here