Home खेल इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा...

इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर को नहीं मिली टीम में जगह

22
0

[ad_1]

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग XI का ऐलान किया है। यह मैच बुधवार को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 से 19 जुलाई के बीच पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम इस सीरीज के लिए सीधे आयरलैंड से आ रही है, जहां पिछले दिनों उन्हें टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की इस अनुभवी टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। इंग्लैंड की प्लेइंग XI को लेकर सबसे बड़ी बात ये यह है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

फिल साल्ट और जोस बटलर करेंगे पारी की शुरुआत

टीम की शुरुआत करने के लिए फिल साल्ट और जोस बटलर जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए टॉम बेंटन और युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल को टीम में शामिल किया गया है। टीम में ऑलराउंडर्स की भूमिका बहुत अहम है, जिसमें सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच का पासा पलट सकते हैं। गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो स्पिन विभाग का जिम्मा अनुभवी आदिल रशीद के हाथों में होगी, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान साकिब महमूद और ल्यूक वुड संभालेंगे। कुल मिलाकर इंग्लैंड ने पहले टी20 के लिए एक बैलेंस्ड टीम का चयन किया है।

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों का शेड्यूल

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार, 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट के बैंक्स होम्स रिवरसाइड मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। तीसरा मुकाबला मंगलवार, 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। वहीं चौथा मैच गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम में होगा, और पांचवां व आखिरी टी-20 मैच शनिवार, 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। अब इस सीरीज में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

150वें ऐतिहासिक टेस्ट से पहले बड़ा बदलाव, कैनबरा नहीं, अब मेलबर्न में खेला जाएगा प्राइम मिनिस्टर XI का मैच

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा पहले टी20 में डेब्यू का मौका? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया सस्पेंस भरा जवाब

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here