Home खेल एशियन गेम्स के बीच बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के...

एशियन गेम्स के बीच बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन बाहर

18
0

[ad_1]

एशियन गेम्स में अभियान शुरू होने से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिसके चलते अब वह एशियन गेम्स में बांग्लादेश के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने 21 सितंबर को सैफुद्दीन की चोट की पुष्टि की। टीम के फिजियो बेयजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि 19 सितंबर को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय सैफुद्दीन ने दाईं हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनकी शारीरिक जांच और MRI कराई गई, जिसमें चोट की पुष्टि हुई।

सैफुद्दीन को रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे तीन सप्ताह

फिजियो के मुताबिक, सैफुद्दीन को पूरी तरह फिट होने के लिए करीब तीन सप्ताह के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी। इस वजह से वह एशियन गेम्स के बाकी मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। सैफुद्दीन की अनुपलब्धता की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन यानी BOA को भी दे दी है। अब उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि, रिप्लेसमेंट को एशियन गेम्स के आयोजक प्राधिकरण से मंजूरी मिलना जरूरी होगा।

सैफुद्दीन हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेली गई सीरीज में नजर आए थे। उन्होंने वहां एक अनऑफिशियल टेस्ट और दो ODI मुकाबले खेले थे। बांग्लादेश की नेशनल टीम के लिए उनका आखिरी मुकाबला जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान आया था।

29 सितंबर को पहला मैच

एशियन गेम्स में बांग्लादेश को 29 सितंबर को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने अब सैफुद्दीन के रिप्लेसमेंट को जल्द तय करने की चुनौती होगी। चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले सैफुद्दीन के लिए भी यह झटका ऐसे समय आया है, जब वह नेशनल टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड लायंस के नए हेड कोच बने जोनाथन ट्रॉट, फ्लिंटॉफ की लेंगे जगह

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, IPL 2027 के लिए जहीर खान हेड कोच नियुक्त

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here