Home खेल एशिया कप के लिए आखिरी टीम का हुआ ऐलान, पहली बार उतरेगा...

एशिया कप के लिए आखिरी टीम का हुआ ऐलान, पहली बार उतरेगा इंडोनेशिया, कप्तान नंदा संभालेंगी कमान

26
0

[ad_1]

ACC वूमेन्स क्रिकेट के एशिया कप में इस बार एक नई टीम इतिहास रचने की तैयारी में है। इंडोनेशिया पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मैदान पर उतरेगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए इंडोनेशिया ने सबसे आखिर में अपनी टीम का ऐलान किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होने जा रही है। इंडोनेशिया ने टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम चुनी है।

इंडोनेशिया ने जून में खेले गए ACC महिला प्रीमियर कप के जरिए एशिया कप में जगह बनाई थी। खास बात यह रही कि क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के दौरान टीम के पास कई मौकों पर सिर्फ 11 उपलब्ध खिलाड़ी ही थे। इसके बावजूद इंडोनेशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे थाईलैंड के हाथों हार मिली, जबकि तीसरे स्थान के मुकाबले में हांगकांगने उसे मात दी।

टीम में कई नए चेहरे शामिल

एशिया कप के लिए घोषित टीम में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। युवा स्पिनर सोफिया वेलिक और आक्रामक बल्लेबाज मारिया कोराजोन वोम्बाकी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, क्वालिफिकेशन अभियान का हिस्सा रहीं दारा मरामिथा इस बार टीम में जगह नहीं बना सकीं।

अनुभवी नंदा सकारिनी एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगी। क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में भी वह इंडोनेशिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। गेंदबाजी आक्रमण में सोफिया वेलिक के अलावा अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 में अपनी छाप छोड़ चुकीं वेसिका रत्ना देवी, पुत्री सुवांदेवी और सांग मायप्रियानी जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।

31 अगस्त को टीम का पहला मैच

इंडोनेशिया की टीम में अंडर-19 वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा रहीं देसी वुलांडारी, ली कियाओ और नी कदेक अरियानी को भी जगह मिली है। टीम अब अपने ऐतिहासिक एशिया कप अभियान की शुरुआत 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 2 सितंबर को श्रीलंका और 4 सितंबर को UAE से मुकाबला होगा।

ACC वूमेन्स एशिया कप के लिए इंडोनेशिया की टीम: नंदा सकारिनी (कप्तान), कदेक विंडा प्रस्तिनी, रहमावती पंगेस्टुती, वेसिका रत्ना देवी, राडा रानी, देसी वुलांडारी, पुत्री सुवांदेवी, किसि सालिसा कासे, सांग मायप्रियानी, नी कदेक अरियानी, डेर्नी बांगी, दारा अगुंग लक्ष्मी, ली कियाओ, मारिया कोराजोन वोम्बाकी और सोफिया वेलिक।

ऋषभ पंत की चोट पर कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

नाइटक्लब विवाद के बाद भड़के कप्तान जो रूट, कहा- ऑफ-फील्ड बेवकूफियों से तंग आ चुका हूं

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here