Home झारखंड जिस युवक की झाड़-फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने रेत दिया...

जिस युवक की झाड़-फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने रेत दिया गला; आरोपी मौके से फरार

22
0

[ad_1]

चाईबासा: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक के दौरान हुई पूजा के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस युवक की झाड़-फूंक कर उसे ठीक करने के लिए पुजारी गया था, आरोप है कि उसी युवक ने सोते समय पुजारी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गोरा अंगरिया के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप गांव के ही 24 वर्षीय पोंडे राम अंगरिया पर है।

झाड़-फूंक करने गया था पुजारी

बताया गया कि पोंडे राम पिछले कुछ दिनों से असामान्य हरकतें कर रहा था। परिवार के लोग उसे ठीक कराने के लिए झाड़-फूंक और पूजा-पाठ करा रहे थे। मंगलवार रात पुजारी गोरा अंगरिया और डाकुवा मुखी राम अंगरिया समेत कई ग्रामीण उसके घर पहुंचे थे। पूजा समाप्त होने के बाद ग्रामीण लौट गए, लेकिन पुजारी और डाकुवा वहीं रुक गए। दोनों के साथ पोंडे राम भी उसी कमरे में सो गया।

सोते समय चाकू से किया हमला

तड़के करीब साढ़े चार बजे अचानक पोंडे राम ने गहरी नींद में सो रहे पुजारी गोरा अंगरिया पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार से पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। डाकुवा मुखी राम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है।

 गुमला में महिला ने पति की हत्या 

वहीं, गुमला जिले में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात टोतो चौकी क्षेत्र के फोरी अंबाटोली गांव में हुई। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान उसी गांव के निवासी गंगू उरांव (43) के रूप में हुई है। इस घटना के सिलसिले में उसकी पत्नी फगनी देवी (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्टः गंगाधर पांडे


रिपोर्टः काम कर लौट रही महिला को गला पकड़कर पटका, डायन बताकर हत्या की कोशिश, किसी तरह जान बचाकर भागी मंजू



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here