Home झारखंड झारखंड के बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले 3 दोस्तों के शव,...

झारखंड के बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले 3 दोस्तों के शव, परिजन बोले- लड़की ने कॉल कर बुलाया था

22
0

[ad_1]

बोकारो रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी बबलू सोरेन (25), दीपक सोरेन (22) और बाबूराम मुर्मू (19) के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त थे। 

“लड़की के फोन के बाद 60 KM बाइक से आए थे बोकारो”: परिजनों का दावा  

परिजनों ने युवकों की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बबलू सोरेन की एक लड़की से लगातार बात होती थी। मंगलवार शाम 7 बजे उसी लड़की का फोन आने के बाद तीनों बाइक JH 09AY 2139 से गोमिया से 60 KM दूर बोकारो के राधानगर पहुंचे। रात 12 बजे तक बबलू से बात हुई, उसके बाद तीनों के फोन बंद हो गए। सुबह शव मिलने की सूचना मिली।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शवों को रेलवे ट्रैक के पास रख दिया गया। मौके पर शराब और पानी की बोतल रखी गई ताकि लगे कि नशे में तीनों ट्रेन से कट गए। घटनास्थल से बाइक, आधार कार्ड और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

GRP कर रही मामले की जांच

GRP थाना प्रभारी अमरेंद्र कोतवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत लग रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

 रांची में शख्स की पीट-पीटकर हत्या 

वहीं, झारखंड के रांची ज़िले में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर, रातू पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लहना गांव में हुई। रांची के SP (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी ने कहा कि मृतक के परिवार द्वारा रातू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, हमने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी भी फ़रार हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

रिपोर्ट: मृत्युंजय 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here