Home झारखंड झारखंड: रांची के JPL क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को देखने उमड़ी...

झारखंड: रांची के JPL क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को देखने उमड़ी भीड़ के बीच मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसे हालात बने

26
0

[ad_1]

रांची: रांची के JSCA International Stadium Complex में जेपीएल यानी झारखंड प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्टेडियम में प्रवेश के दौरान हुई लोगों को परेशानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती गई और वेस्ट गेट पर लोगों का दबाव बढ़ने लगा। इसी दौरान अव्यवस्था और धक्का-मुक्की के कारण लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े, जिससे कई दर्शकों को चोटें आईं। घटना से नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट पर लगे बैरिकेड और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

3 लोगों के घायल होने की सूचना

घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की तथा स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान प्रवेश द्वार पर भीड़ का दबाव बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि देश में क्रिकेट के लिए लोगों की दीवानगी बहुत ज्यादा है और ये बात किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में लोगों का गुस्सा इस बात पर भी फूटा कि स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे। अगर इस अफरा-तफरी के माहौल में किसी की जान चली जाती तो कौन जिम्मेदार होता? वाकई ये एक गंभीर मामला है, जहां भीड़ हो, वहां उसे नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम भी होने चाहिए। इस मामले के सामने आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। (रिपोर्ट- मुकेश सिन्हा)

ये भी पढ़ें

सोनभद्र में नाले की झाड़ियों से मिला नर कंकाल, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

बेटी की डोली उठने के अगले दिन उठी पिता की अर्थी, शादी वाले घर में पसरा मातम



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here