Home झारखंड झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से NDA अलर्ट! सभी 24...

झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के डर से NDA अलर्ट! सभी 24 विधायक होटल में शिफ्ट

29
0

[ad_1]

रांची: झारखंड में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जोड़-तोड़ और संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। राजनीतिक गलियारों में लगातार बढ़ती हलचल ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

कांग्रेस नेता ने क्या दावा किया?

इसी बीच कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के उस बयान ने सियासी तापमान को और बढ़ा दिया है, जिसमें उन्होंने भाजपा के तीन विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, भाजपा ने ऐसे सभी दावों को खारिज करते हुए इसे विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बताया है।

परिमल नाथवानी भी होटल रेडिसन में मौजूद

उधर, अपने विधायकों को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की टूट-फूट की संभावना को रोकने के लिए एनडीए ने अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। एनडीए के 24 विधायक रांची के होटल रेडिसन ब्लू में शिफ्ट हो गए हैं। परिमल नाथवानी भी होटल रेडिसन में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह कदम राज्यसभा चुनाव में एकजुटता बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, मतदान तक विधायकों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

झारखंड में एनडीए की घेराबंदी तेज।

Image Source : REPORTER INPUTझारखंड में एनडीए की घेराबंदी तेज।

इंडी अलायंस भी अलर्ट

दूसरी ओर, इंडी अलायंस भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गठबंधन के घटक दल अपनी ताकत और एकजुटता का प्रदर्शन करने के साथ-साथ जीत का गणित साधने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं और विधायकों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में चुनावी रणनीति, विधायकों की एकजुटता और मतदान को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

18 जून को 2 सीटों के लिए वोटिंग

गौरतलब है कि झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में दोनों ही खेमे अपने-अपने विधायकों को साधने और किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग की आशंका को खत्म करने में जुटे हुए हैं।

(रिपोर्ट- मुकेश सिन्हा)

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; जानें BJP का हाल

मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीट जीती, यहां देखें जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here