Home झारखंड दरवाजा खटखटाया और फायरिंग शुरू… पति-पत्नी मौत, बेटा ICU में; बोकारो में...

दरवाजा खटखटाया और फायरिंग शुरू… पति-पत्नी मौत, बेटा ICU में; बोकारो में डबल मर्डर से दहला पूरा इलाका

21
0

[ad_1]

झारखंड के बोकारो के चंद्रपुरा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां DVC कॉलोनी में घर में घुसकर अपराधियों ने परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीकांड में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। वहीं स्थानीय लोग इसके लिए पुलिस को दोषी ठहरा रहे हैं।

रात के अंधेरे में घर में घुसे अपराधी

पूरी घटना बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के DVC पश्चिमीपल्ली आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर नंबर HM-14 की है। आज गुरुवार रात अपराधियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही 65 वर्षीय नरेश सिन्हा ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उन पर और उनकी पत्नी पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा रोहित सिन्हा दौड़कर आया, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। इस खूनी वारदात में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

घायल बेटे की हालत गंभीर

घायल रोहित को पहले चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी और तेज गर्जन की आवाज आ रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने क्वार्टर में घुसकर 3 लोगों पर गोली चलाई।

मृतक नरेश सिन्हा की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास है। वह किसी प्राइवेट कम्पनी से सेवानिवृत्त हुए थे।

तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल गोलीकांड के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कारण और अपराधियों के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

DVC कॉलोनी में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से पूरी DVC कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। अपराधी पूरी तरह बेखौफ हैं। 

वहीं, झारखंड के चक्रधरपुर में भी आज घर में घुसकर युवती की हत्या की गई है। महिला मूल रूप से यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली थी। 

(बोकारो से मृत्युंजय की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर ही पूर्व सैनिक और उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या, कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

दो लड़कों के साथ लॉज में गई 23 साल की युवती की बाथरूम में मिली लाश, उलझी मौत की गुत्थी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here