Home खेल दो प्लेयर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक, RCB के साथ बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतकर...

दो प्लेयर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक, RCB के साथ बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतकर मचाया तहलका

17
0

[ad_1]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद, टीम ने 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इस जीत के साथ ही टीम के दो खिलाड़ियों, फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने अनोखी खिताबी हैट्रिक पूरी कर ली है। ये दोनों खिलाड़ी साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और फिर लगातार अगले दो सालों (2025 और 2026) में RCB के साथ जुड़कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे।

सुयश शर्मा और फिल साल्ट जीत चुके हैं लगातार तीन आईपीएल ट्रॉफी

सुयश शर्मा और फिल साल्ट ने आईपीएल (IPL) में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले तीन सालों से लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2024 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चैंपियन बनी, तब ये दोनों उसी टीम में थे। इसके बाद साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उसी साल RCB ने अपना पहला खिताब जीता। साल 2026 में भी ये दोनों RCB का हिस्सा रहे और टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों ने लगातार तीन आईपीएल सीजन में खिताबी हैट्रिक पूरी की है।

फिल साल्ट का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में कैसा रहा है?

आईपीएल 2026 में फिल साल्ट के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो इस सीजन वह सिर्फ 6 मैच खेल पाए और चोट की वजह से बाकी मैचों से बाहर रहे। उन 6 पारियों में साल्ट के बल्ले से 33.66 के औसत से 202 रन आए, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल रही। पिछले सीजन यानी कि 2025 में उन्होंने 13 मैच खेले थे और वहां उनके बल्ले से 13 पारियों में 403 रन आए थे। इस दौरान वह 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।

सुयश शर्मा ने अब तक RCB के लिए कैसा प्रदर्शन किया?

भारतीय स्पिनर सुयश शर्मा को लेकर बात की जाए तो आईपीएल 2026 में उन्हें 12 मैचों में खेलने का मौका मिला और इस दौरान वह सिर्फ 9 विकेट लेने में कामयाब हो सके। वहीं पिछले सीजन में उन्हें 14 मैच में खेलने का मौका मिला था और वहां वो सिर्फ 8 विकेट लेने में कामयाब रहे। पिछले दो सीजन में 26 मैच खेलने के बाद उन्होंने सिर्फ 17 विकेट हासिल किए हैं। अब अगले सीजन के लिए RCB उन्हें रिटेन करती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिए 5 आईपीएल फाइनल, टीम इंडिया के लिए खेला केवल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसने बनाए, 2 ही बल्लेबाज निकले 500 के पार

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here