Home खेल पाकिस्तानी कप्तान के बाद अब विकेटकीपर पर गिरी गाज, ICC ने ठोका...

पाकिस्तानी कप्तान के बाद अब विकेटकीपर पर गिरी गाज, ICC ने ठोका तगड़ा जुर्माना

19
0

[ad_1]

ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कप्तान फातिमा सना के बाद अब टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज गुल फिरोजा पर भी ICC ने कार्रवाई की है। हांगकांग के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के मामले में गुल पर उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

यह घटना 7 सितंबर को दुबई में खेले गए पाकिस्तान और हांगकांग के मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर में हुई। गुल फिरोजा को LBW आउट दिया गया था। फैसले से असहमति जताते हुए उन्होंने अपने बल्ले की ओर इशारा किया, जिससे वह यह बताने की कोशिश कर रही थीं कि गेंद उनके बल्ले से लगी थी।

अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

ICC ने गुल को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए निर्धारित कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया। यह नियम इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है। जुर्माने के साथ गुल के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। यह पिछले 24 महीनों में उनका दूसरा अपराध है। इस अवधि में उनके डिमेरिट पॉइंट की संख्या अब दो हो गई है। इससे पहले 23 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में एक अन्य उल्लंघन के कारण उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था।

गुल फिरोजा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सदस्य सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को भी मान लिया। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैच के ऑन-फील्ड अंपायर रबाब अहसान और रोकैया सुल्ताना, थर्ड अंपायर शिवानी मिश्रा तथा फोर्थ अंपायर शातिरा जाकिर ने गुल के खिलाफ आरोप लगाए थे।

50 फीसदी तक हो सकता है जुर्माना

ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन के लिए आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा खिलाड़ी के खाते में एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी जोड़े जा सकते हैं। गुल फिरोजा पर इस मामले में मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:

दलीप ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची ईस्ट जोन की टीम, तिलक वर्मा की धीमी पारी ने किया बोर

पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप के बीच मैदान में उतरेगी टीम, कप्तान बाबर आजम के सामने कठिन चुनौती

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here