Home खेल पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ब्रायडन...

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ब्रायडन कार्स की फिर हुई अनदेखी

22
0

[ad_1]

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम अब क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले महीने एक विवादित घटना के बाद टीम से बाहर किए गए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को एक बार फिर जगह नहीं मिली है।

सोनी बेकर टीम में बरकरार

इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को टीम में बरकरार रखा है। वहीं, तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को अंतिम टेस्ट के लिए चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा स्क्वाड में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ब्रायडन कार्स पिछले महीने डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर हुई घटना के बाद चर्चा में आए थे। 22 अगस्त को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हथकड़ी लगाकर हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। 31 साल के कार्स के मामले की जांच अभी जारी है, जिसके चलते उनकी टीम में वापसी नहीं हो सकी है।

इंग्लैंड की नजर क्लीन स्वीप पर

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की थी। अब टीम की नजर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया करने पर होगी। तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में जो रूट को कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सॉनी बेकर, सैम कुक, ओली रॉबिन्सन और जोश टंग जैसे विकल्प मौजूद हैं। टीम में हैरी ब्रूक, बेन डकेट, ओली पोप और जॉर्डन कॉक्स जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा बचाने का आखिरी मौका होगा, जबकि इंग्लैंड जीत के साथ सीरीज को क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग। 

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

ICC का बड़ा ऐलान, भारत को मिली पहली वूमेन्स चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here