Home खेल पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे में नहीं बना पाई 200 भी रन, बाबर...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे में नहीं बना पाई 200 भी रन, बाबर आजम फिर से रहे फ्लॉप

21
0

[ad_1]

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है। टीम से वनडे में 200 रन भी नहीं बन रहे हैं। बाबर आजम के बल्ले ने ​फिर से खामोशी ओढ़ ली है। यही वजह है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीट दिया है। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने अर्धशतक लगाने का काम किया। 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बनाए केवल 231 रन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच तो पाकिस्तान ने जीत लिया था, लेकिन दूसरे मैच में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज एलेक्स कैरी मैच की पहली ही बॉल पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने खेली अर्धशतकीय पारी

इसके बाद आए कप्तान जोश इंग्लिस ने एक सधी हुई पारी खेली। मैथ्यू शॉट 15 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान को कैमरून का साथ मिला। जोश इंग्लिस ने 51 और कैमरून ग्रीन ने 53 रन बनाए। टीम किसी तरह से 231 रन तक पहुंच पाई। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा हॉरिस राउफ, अराफात मिन्हास और अबरार अहमद को दो दो विकेट मिले। 

बाबर आजम का बल्ला खामोश, शादाब खान ने बनाए 71 रन

पाकिस्तान के सामने एक छोटा सा लक्ष्य था, लेकिन टीम की शुरुआत की खराब रही। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान 3 ही रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पूर्व कप्तान बाबर आजम 16 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। गाजी गोरी ने 37 रन बनाए। सलमान अली आगा और ​अब्दुल समद भी सिंगल डिजिट पर आउट हो गए। पाकिस्तान की हार का अंतर और भी बड़ा हो सकता था, लेकिन शादाब खान ने 104 बॉल पर 71 रनों की एक ठीकठाक पारी खेल दी। पाकिस्तानी टीम 44 ओवर में केवल 190 रन ही बना सकी और आउट हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने 41 रन से ये मैच अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें 

भारतीय क्रिकेट टीम को लगा करारा झटका, टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड से मिली करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग जोड़ी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, इंग्लैंड सीरीज में नहीं चला बल्ला

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here