Home खेल महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते ही...

महारिकॉर्ड की दहलीज पर टीम इंडिया! अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करते ही कर लेगी न्यूजीलैंड की बराबरी

19
0

[ad_1]

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 20 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया अफगानिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम वनडे में भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया एक खास रिकॉर्डलिस्ट में न्यूजीलैंड की बराबरी करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर साल 2010 के बाद से अपना 14वां द्विपक्षीय वनडे सीरीज क्लीन स्वीप दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है, तो वह साल 2010 के बाद से दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे सीरीज क्लीन स्वीप करने के मामले में न्यूजीलैंड के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। फिलहाल यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने 2010 से अब तक 14 बार विपक्षी टीमों का पूरी तरह सूपड़ा साफ किया है।

2010 के बाद से 13 बार क्लीन स्वीप कर चुकी है टीम इंडिया

साल 2010 के बाद से भारतीय टीम अब तक कुल 13 बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर चुकी है। भारत ने अपना पिछला वनडे क्लीन स्वीप साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसने 2010 के बाद से कुल 11 बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हासिल किया है। अब देखना ये होगा कि चेन्नई में खेले जाने वाले इस वनडे मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर इतिहास रच पाती है या नहीं।

2026 में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में टीम इंडिया को दी थी मात

दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराने वाली आखिरी टीम न्यूजीलैंड ही थी, जिसने भारत को 2-1 से मात दी थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास न केवल अफगानिस्तान को हराने का शानदार मौका है, बल्कि न्यूजीलैंड के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करके दुनिया को अपनी ताकत दिखाने का भी बेहतरीन अवसर है। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है, इसलिए भारतीय टीम इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए मैदान पर पूरी जान लगा देगी।

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में मुश्किल से मिली न्यूजीलैंड को जीत, आयरलैंड के खिलाफ 140 रन डिफेंड करने में छूटे पसीने

IND vs AFG: तीसरे वनडे में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का होगा राज? जानें चेन्नई की पिच का मिजाज

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here