Home खेल मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलेर्मो ओचोआ ने फुटबॉल से लिया संन्यास, बनाया...

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलेर्मो ओचोआ ने फुटबॉल से लिया संन्यास, बनाया था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

25
0

[ad_1]

मेक्सिको के अनुभवी गोलकीपर गिलेर्मो ओचोआ ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच खेलकर एक नया इतिहास बना दिया है। चेकिया के खिलाफ हुए ग्रुप-ए के मैच में वे 77वें मिनट में खेलने उतरे। मैदान पर कदम रखते ही वे वर्ल्ड कप में मेक्सिको की तरफ से खेलने वाले सबसे सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। ओचोआ ने यह रिकॉर्ड 40 साल 346 दिन की उम्र में बनाया। इसके साथ ही उन्होंने मेक्सिको के पूर्व कप्तान राफा मार्केज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2018 के वर्ल्ड कप में 39 साल 139 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया।

लुइस एंजेल मालागोन की जगह गिलेर्मो ओचोआ को मिला मौका

ओचोआ ने पहले ही इशारा कर दिया था कि 2026 वर्ल्ड कप के बाद वे इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। चेकिया के खिलाफ हुआ यह मैच मेक्सिको के लिए उनका आखिरी मैच रहा। इस मैच में उन्हें खेलने का मौका तब मिला, जब मेक्सिको के मेन गोलकीपर लुइस एंजेल मालागोन चोटिल हो गए थे। इसके बाद ओचोआ ने अपनी टीम के लिए शानदार खेल दिखाया और उन्होंने इस मौके को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

छह वर्ल्ड कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हुए गिलेर्मो ओचोआ

चेकिया के खिलाफ मैच में उतरते ही ओचोआ दुनिया के उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने छह फीफा वर्ल्ड कप खेले हैं। इस खास लिस्ट में अब उनके साथ अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी जुड़ गया है। ओचोआ 2006 और 2010 के वर्ल्ड कप में बैकअप गोलकीपर के रूप में टीम में थे, जबकि 2014, 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप में उन्हें मेन गोलकीपर के रूप में टीम में जगह मिली थी। आपको बता दें कि मेक्सिको ने इस मैच में चकिया को 3-0 से मात दी थी।

मेक्सिको की जीत के बाद ओचोआ ने क्या कहा?

मेक्सिको की 3-0 से जीत के बाद ओचोआ ने फैंस को लेकर कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि लोग आपकी मेहनत और कोशिशों को समझते हैं। मैं हमेशा उनके लिए अपना सबसे अच्छा खेल दिखाने और अपनी एक पहचान छोड़ने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि आज से बेहतर विदाई मेरे लिए नहीं हो सकती थी। ओचोआ के लिए विदाई का यह मैदान भी बहुत खास था। उनका आखिरी मैच एज्टेका स्टेडियम में हुआ। यह वही मैदान है जहां उन्होंने साल 2004 में क्लब अमेरिका के लिए पहली बार पेशेवर फुटबॉल खेलना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें

रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल दागकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एम्बाप्पे का 100वें मैच में बड़ा धमाका, फ्रांस नॉकआउट में, FIFA वर्ल्ड कप में बना नया इतिहास



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here